Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर महापौर बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
    कोरबा

    राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर महापौर बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

    By Tv 36 HindustanFebruary 10, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
     कोरबा /महापौर राजकिशोर प्रसाद शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा में बच्चों को कृमिनाशक दवा एलबेंडाजॉल की गोली खिलाकर जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन. केसरी ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 फरवरी को 1 से 19 वर्ष तक के 4 लाख 87 हजार 399 बच्चों को कृमि नाशक गोली खिलाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। छुटे हुए बच्चों को मॉप-अप दिवस 15 फरवरी को कृमि नाशक गोली खिलायी जावेगी।आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं/केन्द्रीय विद्यालय,नवोदय विद्यालय, मदरसा,निजी स्कूलों,अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों/ महाविद्यालयों/तकनीकी शिक्षा संस्थान के माध्यम से 1 से 19 वर्षीय बच्चों को कृमिनाशक दवा एलबेंडाजॉल की गोली खिलायी जा रही है। जिससे कि बच्चों का स्वास्थ्य एवं पोषण का स्तर,एनीमिया की रोकथाम से बौद्धिक विकास तथा शाला में उपस्थिति में सुधार हो सके। महापौर राजकिशोर प्रसाद द्वारा कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी को शुभकामना दिये। साथ ही शिक्षकों, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं,मितानीननों से अपील की,समस्त छुटे हुए बच्चों को 15 फरवरी 2023 को कृमि नाशक गोली खिलाये जाने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करें। महापौर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आम जनता से अपील की है जो बच्चे कृमि नाशक गोली खाने से वंचित रह गये है उन्हें मॉप-अप दिवस, 15 फरवरी 2023 को कृमि नाशक गोली खिलाये जाने की जानकारी अपने आस-पास के जनता से साझा करने में महती भूमिका का निर्वहन करें। कार्यक्रम की शत् प्रतिशत सफलता हेतु अपना योगदान दें। महापौर ने बच्चों को समझाईश देते हुए कहा कि वे साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें अपने नाखूनों की समय-समय पर सफाई करें,खाने से पहल एवं शौच के बाद सावुन से अपने हाथों को अवश्यक धोयें,ताकि बच्चों में कृमि न हो। इस दौरान सहायक शिक्षा अधिकारी मिरेन्द्र,जिला नोडल अधिकारी,एन.डी.डी. डॉ. कुमार पुष्पेश,डॉ. दीपक राज खंड चिकित्सा अधिकारी शहरी,जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ.असरफ अंसारी,विद्यालय प्राचार्य रंधीर सिंह,स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं कर्मचारी तथा विद्यालय के शिक्षक व स्टाफ उपस्थित थे।
         सीएमएचओ डाॅ. केसरी ने बताया कि जिले में 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के कुल 4 लाख 87 हजार 399 बच्चों को एलबेंडाजॉल की गोली खिलाये जाने का लक्ष्य है। जिसमें वि.ख. कोरबा के 58489 बच्चे, वि.ख. करतला के 58983 बच्चे, वि.ख. कटघोरा के 66139 बच्चे, वि.ख. पाली के 80404 बच्चे, वि.ख. पोडीउपरोड़ा के 76373 बच्चे तथा शहरी क्षेत्र के 147011 बच्चे शामिल है। 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाडी केन्द्रों में दवा का सेवन कराया जा रहा है। जिसमें 01 वर्ष से 02 वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली चूरा/पिस करके पानी के साथ मिलाकर चम्मच से पिलाया जाना है, 02 वर्ष से 03 बच्चों को पूरी एक गोली चूरा/पिस करके पानी के साथ देना निर्धारित है तथा 3 वर्ष से 5 वर्ष तक के बच्चों को पूरी एक गोली चबा करके पानी के साथ सेवन कराया जाना है।
    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news Korba Today latest news Today news राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजादूगर को स्टंट करना पड़ा भारी : जादू दिखाने हाथ-पैर को जंजीर से बांधकर नदी में उतरा, फिर नहीं …..
    Next Article सेंट्रल एकेडमी स्कूल ब्यौहारी द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा संविधान संगोष्ठी कार्यक्रम संविधान आत्मसात करने की जरूरत: कमिश्नर शहडोल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अस्पताल में मरीज की हत्या; राजनांदगांव में एक मरीज ने दूसरे मरीज की ली जान: अस्पताल प्रबंधन पर उठे सवाल…

    April 20, 2026

    इन अधिकारियों की सुस्ती छीन लेगी, उन्ही की कुर्सी; ‘बादाम नुस्खे’ से उड़ी CG हाउसिंग बोर्ड की नींदे नपे इतने अधिकारी…

    April 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में क्रैश नहीं हुआ ये प्राइवेट प्लेन; सरकार की तरफ से बयान जारी…

    April 20, 2026

    एंट्री बैन करवा देंगे, सुप्रीम कोर्ट में तुम्हारी; भरी अदालत में CJI सूर्यकांत हो गए…

    April 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अस्पताल में मरीज की हत्या; राजनांदगांव में एक मरीज ने दूसरे मरीज की ली जान: अस्पताल प्रबंधन पर उठे सवाल…
    • इन अधिकारियों की सुस्ती छीन लेगी, उन्ही की कुर्सी; ‘बादाम नुस्खे’ से उड़ी CG हाउसिंग बोर्ड की नींदे नपे इतने अधिकारी…
    • छत्तीसगढ़ में क्रैश नहीं हुआ ये प्राइवेट प्लेन; सरकार की तरफ से बयान जारी…
    • एंट्री बैन करवा देंगे, सुप्रीम कोर्ट में तुम्हारी; भरी अदालत में CJI सूर्यकांत हो गए…
    • ट्रेफिक सिंग्नल में प्रतीक्षा करने वालों को अब तेज धूप व बारिश में नहीं होगी परेशानी चौक.चौराहों में बनेंगे…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?