Elon Musk ने ट्विटर को लेकर कोई न कोई बदलाव करते ही रहते है। वहीं Musk ने एक बार फिर ट्विटर को लेकर बड़ा ऐलान किया है ये ऐलान है लीगेसी ब्लू टिक के बारे में जी हां, जिनके प्रोफाइल पर पहले से ही ब्लू टिक है, उन्हें जल्द ही हटा दिया जाएगा। मस्क के आने से पहले, ट्विटर ने मशहूर हस्तियों, राजनेताओं, पत्रकारों आदि के खातों का सत्यापन किया और केवल ब्लू टिक दिया। हालांकि, अब हर यूजर पेड सब्सक्रिप्शन के जरिए इस ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ब्लू टिक गायब होने का खतरा बढ़ा
पुराने ब्लू टिक भी हटेंगे
एक ट्विटर यूजर ने मस्क को टैग करते हुए लिखा, ‘डियर एलोन मस्क ब्लू वेरिफिकेशन मार्क अब मजाक बन गया है। पहले ब्लू टिक सत्यापन केवल सार्वजनिक और राजनीतिक हस्तियों को ही दिया जाता था, लेकिन दुर्भाग्य से आज हर टॉम डिक और हैरी सत्यापित है। आपके सत्यापित टिक ने अपना जादू खो दिया है। इस पर ट्विटर बॉस ने जवाब दिया, “लीगेसी ब्लू चेक जल्द ही हटा दिए जाएंगे. ये वो होंगे जो हकीकत में भ्रष्ट हैं.”
भारतीय यूजर्स को देने होंगे इतने चार्ज
हालांकि, कुछ यूजर्स एलन मस्क के साथ नजर आए. एक यूजर के अनुसार, “वैरिफिकेशन बैज का मतलब केवल यह कंफर्म करने के लिए है कि यूजर्स जो होने का दावा कर रहे हैं असल में वे वही हैं. पहले तो यह मुझे पसंद नहीं आया, लेकिन अब कम से कम चेकमार्क देखकर मुझे पता रहेगा कि मैं किसी असली यूजर से बात कर रहा हूं.” बता दें कि इंडिया में ट्विटर ब्लू वेब के लिए 650 रुपए/महीना और एंड्रायड/iOS के लिए 900 रुपए/महीना पर उपलब्ध है.