Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रंगझांझर सिने अवार्ड समारोह हुआ संपन्न, जाने किसे मिला बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट
    छत्तीसगढ

    रंगझांझर सिने अवार्ड समारोह हुआ संपन्न, जाने किसे मिला बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

    By Tv 36 HindustanFebruary 13, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। रंगझांझर सिने अवार्ड के रंगारंग आयोजन में वर्ष 2022 की बेस्ट फ़िल्म का अवार्ड चल हट कोनो देख लिही को मिला और बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड सतीश जैन के नाम हुआ व बेस्ट एक्टर का अवार्ड मन कुरैशी को फ़िल्म मिस्टर मजनू और बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड अनिकृति चौहान को फ़िल्म चल हट कोनो देख लिही के लिए व बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवार्ड मनीष मानिकपुरी को फ़िल्म मार डारे मया म के लिए दिया गया। लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड संतोष जैन, विनायक अग्रवाल, मोहन सुंदरानी को दिया गया।अवार्ड समारोह में कला के क्षेत्र में पद्मश्री, पद्मविभूषण प्राप्त सम्मानित कलाकारों को भी सम्मानित किया गया व राष्ट्रीय फ़िल्म पुरुस्कार से सम्मानित फ़िल्म ‘भूलन द मेज’ के लिए फिल्मकार मनोज वर्मा का सम्मान किया गया। रंगझांझर सिने अवार्ड में पत्रकारों व छायाकारों का सम्मान भी किया गया।छत्तीसगढ़ फ़िल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल व रंगझांझर छत्तीसगढ़ी फ़िल्म स्टार नाइट के डायरेक्टर राजेश मिश्रा के द्वारा आयोजित अवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक रायपुर दक्षिण बृजमोहन अग्रवाल व विशिष्ठ अतिथि पद्मभूषण तीजन बाई शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन पश्चात राजगीत के साथ हुआ।

    रंगझांझर सिने अवार्ड कार्यक्रम में पत्रिका रंगझांझर समारोह विशेषांक का विमोचन भी किया गया, जिसका संयोजन फिल्मकार अनुपम वर्मा के द्वारा किया गया है।सिने अवार्ड के साथ ही म्यूजिक एलबम अवॉर्ड की घोषणा भी की गई, जिसमें मोहनी को बेस्ट एलबम ऑफ द ईयर2022 मिला व अन्य 11 श्रेणियों में रंगझांझर अवार्ड दिया गया। 2022 में रिलीज 14 छत्तीसगढ़ी फ़िल्म 1. सन्देशा मोर कलम के, 2. मिस्टर मजनू, 3. कुरुक्षेत्र, 4. साथी रे, 5. संजू की दुल्हनियां, 6. नवा बिहान, 7. दुल्हन पिया की, 8. मोर मया ल राखे रहिबे, 9. चल हट कोनो देख लिही, 10. मार डारे मया म,11. घरौंदा,12. शहर वाली तोला बनाहू घरवाली, 13. लव लेटर,14. मया होगे रे में से सर्वाधिक अवॉर्ड चल हट कोनो देख लिही के नाम रहा। सिने अवार्ड समारोह में मंच संचालन शोभिता श्रीवास्तव, नूपुर, जेपी शर्मा व टारगेट के द्वारा किया गया। अवार्ड समारोह में छत्तीसगढ़ी सिने कलाकारों के द्वारा मंच पर आकर्षक प्रस्तुतियां भी दी गई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे। जिनमें प्रमुख रूप से आयोजन समिति से जुड़े केशर सोनकर,एकता पंसारी, शेख अलीम बंशी, अलक राय, विनोद पहावा, सुनील तिवारी (सीनियर), नीरज शर्मा, नवीन लोढ़ा, अमरजीत सिंह संधू, अशोक मिश्रा, पुनीत सोनकर, संतोष परमार, संदीप सिकरवार, देव सोनी, हर्ष अग्रवाल,मनीष मानिकपुरी,अनुपम वर्मा व दिलीप नामपल्लीवार उपस्थित रहे।

    रंगझांझर अवार्ड विजेता सूची
    1.बेस्ट फ़िल्म
    चल हट कोनो देख लिही
    2.बेस्ट एक्टर
    मन कुरैशी (फ़िल्म-मिस्टर मजनू)
    3.बेस्ट एक्ट्रेस
    अनिकृति चौहान (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
    4.बेस्ट डायरेक्टर
    सतीश जैन (चल हट कोनो देख लिही)
    5.बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर
    मनीष मानिकपुरी (फ़िल्म-मार डारे मया म)
    6.बेस्ट विलेन (मेल)
    सुनील तिवारी (फ़िल्म-मार डारे मया म)
    7.बेस्ट विलेन (फीमेल)
    सृष्टि देवांगन (फ़िल्म-मिस्टर मजनू)
    8.बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
    पुष्पेंद्र सिंह (फ़िल्म- मार डारे मया म)
    9.बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
    ज्योत्सना ताम्रकार (फ़िल्म- कुरुक्षेत्र)
    10.बेस्ट डेब्यू एक्टर (संयुक्त)
    भूपेश चौहान (फ़िल्म- मया होगे रे)
    रिंकू रजा (फ़िल्म-घरौंदा)
    11.बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस
    इशिका यादव (फ़िल्म- नवा बिहान)
    12.बेस्ट कैरेक्टर आर्टिस्ट (मेल)
    रजनीश झांजी (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
    13.बेस्ट कैरेक्टर आर्टिस्ट (फिमेल)
    अंजली सिंह (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
    14.बेस्ट कॉमेडियन (मेल) संयुक्त
    हेमलाल कौशल (फ़िल्म- लव लेटर)
    क्रांति दीक्षित (फ़िल्म- मार डारे मया म)
    15.बेस्ट कॉमेडियन (फीमेल)
    मनीषा वर्मा (फ़िल्म- मिस्टर मजनू)
    16.बेस्ट म्यूजिक
    विजेता- सुनील सोनी+नवल दास मानिकपुरी (फ़िल्म- मार डारे मया म)
    17.बेस्ट लिरिक्स
    उत्तम तिवारी (फ़िल्म- लव लेटर)
    18.बेस्ट सिंगर (मेल)
    अनुराग शर्मा (फ़िल्म- लव लेटर)
    19.बेस्ट सिंगर (फीमेल)
    चम्पा निषाद (फ़िल्म- लव लेटर)
    20.बैकग्राउंड म्यूजिक
    सूरज महानन्द + टकलू
    (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
    21.बेस्ट डायलॉग
    उदय कृष्ण (फ़िल्म- कुरुक्षेत्र)
    22.बेस्ट स्टोरी
    सतीश जैन (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
    23.बेस्ट एडिटर
    तुलेंद्र पटेल (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
    24.बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स
    प्रवीर दास (फ़िल्म- मार डारे मया म)
    25.बेस्ट एक्शन
    विशाल दीपू+ बीरबल (फ़िल्म-कुरुक्षेत्र)
    26.बेस्ट कैमरामैन
    सिद्धार्थ सिंह (फ़िल्म- मार डारे मया म)
    27.बेस्ट कोरियोग्राफर
    निशांत उपाध्याय (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
    28.बेस्ट ऑडियोग्राफर
    प्रबोध रंजन साहू (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
    29.बेस्ट आर्ट डायरेक्टर
    बैंडिक्ट फर्नांडिस (फ़िल्म-नवा बिहान)
    30.बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट
    प्रेमकांत उपाध्याय (फ़िल्म- मोर मया ल राखे रहिबे)
    31.बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर
    सरिता जैन (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
    32.बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट बॉय
    विशु पाटनकर (फ़िल्म- कुरुक्षेत्र)
    33.बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट गर्ल
    शानवी सुंदरानी (फ़िल्म- मिस्टर मजनू)
    मोस्ट पापुलर एक्टर अवार्ड
    करण खान
    (फ़िल्म- मंदरा जी से कुरुक्षेत्र तक..)
    क्रिटिक अवार्ड..
    दिलेश साहू
    (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)

    रंगझांझर म्यूजिक एलबम अवार्ड विजेता सूची

    1. मोहनी- बेस्ट एलबम ऑफ द ईयर 2022
      2.बेस्ट कोरियोग्राफर- चन्दनदीप (एलबम-फूल गजरा)
      3.बेस्ट सिंगर (मेल)- तोषान्त कुमार (एलबम-मोहनी)
      4.बेस्ट सिंगर (फिमेल)- मोनिका वर्मा (एलबम-मोहनी)
      5.बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- नवीन साहू (एलबम -बारामासी)
      6.बेस्ट लिरिक्स राइटर- सुक्कू बारीक (एलबम- सजनी तोर मुस्कान)
      7.बेस्ट सिनेमेटोग्राफर- अनुराग निर्मलकर (एलबम- फागुन 2)
      8.बेस्ट आर्ट डायरेक्टर- जीत कोठारी (एलबम-सुन मोर संगी रे)
      9.बेस्ट एक्टर- जागेश वर्मा (एलबम-तै कहानी बन जा रानी)
      10.बेस्ट एक्ट्रेस- इशिका यादव (एलबम-लिख देहो)
      11.बेस्ट डायरेक्टर- पुष्कर साहू (एलबम-मोहनी)
      12.बेस्ट स्टोरी(स्क्रीनप्ले)- सुमित बसाईवाला (एलबम-मोहनी)

    Post Views: 0

    Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews Today latest news Today news अनीकृति चौहान मन कुरैशी रंगझांझर सिने अवार्ड
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएनआईसी मुंगेली के डिस्ट्रिक्ट रोलआउट ऑफिसर द्वारा दी गई जानकारी, जिले के थाना प्रभारी एवं विवेचक कार्यशाला में हुए सम्मिलित
    Next Article कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में धांय-धांय चली गोलियां…SP ने दिया जांच का आदेश
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर…

    March 5, 2026

    प्रदेश में चला साइलेंट ऑपरेशन लोटस चुनाव के वक्त ही बन गई थी नीतीश को हटाने की रणनीति, सवालों के घेरे में BJP…

    March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने भरा राज्यसभा नामांकन नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज…

    March 5, 2026

    दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग सीएम साय…

    March 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर…
    • प्रदेश में चला साइलेंट ऑपरेशन लोटस चुनाव के वक्त ही बन गई थी नीतीश को हटाने की रणनीति, सवालों के घेरे में BJP…
    • नीतीश कुमार ने भरा राज्यसभा नामांकन नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज…
    • दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग सीएम साय…
    • रेल मंडल में बड़ा हादसा सिग्नल ओवरशूट के बाद मालगाड़ी के 9 डिब्बे पटरी से उतरे…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?