नई दिल्ली। वैश्विक मंदी से दुनिया भर में महंगाई लगातार बढ़ रही है। कई देश बढ़ती मुद्रास्फीति के संकट से जूझ रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने सोमवार को जनवरी 2023 के लिए घरेलू उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़े जारी कर दिए हैं।
आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 6.52 प्रतिशत हो गई है। दिसंबर में मुद्रास्फीति 5.72 फीसद थी, जबकि नवंबर में यह आंकड़ा 5.88 प्रतिशत था। सीपीआई मुद्रास्फीति में वृद्धि के पीछे खाद्य कीमतों में वृद्धि प्रमुख कारणों में से एक है- खाद्य मुद्रास्फीति। ये दिसंबर में 4.19% से बढ़कर जनवरी में 5.94% हो गई। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक बास्केट में खाद्य मूल्य मुद्रास्फीति का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा है।