Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आजम खान और अब्दुल्ला आजम को कोर्ट ने 15 साल पुराने केस में दिया बड़ा झटका
    शीर्ष आलेख

    आजम खान और अब्दुल्ला आजम को कोर्ट ने 15 साल पुराने केस में दिया बड़ा झटका

    By Tv 36 HindustanFebruary 14, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुरादाबाद: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। 15 साल पुराने छजलैट बवाल में एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम खां और अब्दुल्ला आजम को दोषी मानते हुए दोनों को 2-2 साल की सजा सुनाई है। वहीं सपा के दो विधायकों समेत 7 लोगों को कोर्ट ने इस मामले में बरी कर दिया है।

    अब्दुल्ला आजम को 2 साल की सजा सुनाए जाने के बाद अब उनकी स्वार विधायकी जाना भी तय है। बता दें कि कोर्ट ने आजम और अब्दुल्ला की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। वहीं सजा पर अपील दाखिल किए जाने के लिए 1 महीने का समय दिया गया है।साढ़े 3 साल से चल रही थी सुनवाईबसपा सरकार में दर्ज हुए 15 साल पुराने केस का बीते सोमवार को फैसला हुआ। कोर्ट ने बवाल करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के लिए आजम खां और अब्दुल्ला आजम को दोषी माना।

    मामले की सुनवाई में पुलिस समेत 8 लोगों ने गवाही दी। वहीं कोर्ट ने इस मामले में अमरोहा विधायक महबूब अली व नगीना से मनोज पारस के अलावा विधायक नईमुल हुसन, हाजी इकराम कुरैशी, डीपी यादव, राजेश यादव और राजकुमार प्रजापति को बरी कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद सपाइयों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि एमपी-एमएलए कोर्ट में साढ़े 3 साल से मामले की सुनवाई चल रही थी। पुलिस के द्वारा मामले पर 8 गवाह पेश किए गए थे।छजलैट मामले में आजम समेत 9 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था केसवहीं सपा नेताओं के बचाव में अलग-अलग अधिवक्ता मामले की पैरवी कर रहे थे।

    विशेष लोक अभियोजन मोहन लाल विश्नोई ने बताया कि बुधवार को मामले में दोनों पक्षों की तरफ से बहस पूरी कर ली गई थी। जिसके बाद एमपी-एमएलए कोर्ट एसीजेएम-4 स्मिता गोस्वामी ने दोनों को दोषी करार दिया। आपको बता दें कि कि छजलैट में 2 जनवरी 2008 को बवाल हुआ था। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता आजम खां और अन्य नेता वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

    वहीं छजलैट पुलिस ने जब उनके वाहनों की चेकिंग करनी चाही तो सपा नेताओं ने भड़कते हुए बवाल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि सपा नेताओं ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हाइवे को जाम कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आजम समेत 9 सपा नेताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहाईवे पर एसयूवी कार ने 17 महिलाओं को रौंद दिया
    Next Article प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को आवास दिलाने भाजपा पूरे प्रदेश में कर रही कार्यक्रम आयोजित
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये 3 चीजें, पूरे दिन बनी रह सकती है आपके साथ नकारात्मकता…

    June 11, 2026

    SC की ऐतिहासिक टिप्पणी “महिलाएं सिर्फ होममेकर नहीं बल्कि नेशन बिल्डर” शादी पर कही ये बड़ी बात…

    June 11, 2026

    मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के लिए प्रवेश परीक्षा इतने जुलाई को…

    June 11, 2026

    पीएम धन-धान्य कृषि योजना में ये जिला मॉडल बना राष्ट्रीय पहचान का केंद्र…

    June 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये 3 चीजें, पूरे दिन बनी रह सकती है आपके साथ नकारात्मकता…
    • SC की ऐतिहासिक टिप्पणी “महिलाएं सिर्फ होममेकर नहीं बल्कि नेशन बिल्डर” शादी पर कही ये बड़ी बात…
    • मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के लिए प्रवेश परीक्षा इतने जुलाई को…
    • पीएम धन-धान्य कृषि योजना में ये जिला मॉडल बना राष्ट्रीय पहचान का केंद्र…
    • प्रदेश में मॉनसून की दस्तक मौसम विभाग ने जारी की बारिश और अंधड़ की चेतावनी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?