Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » कहीं भी सुरक्षित नहीं है लड़कियां: आश्रम में सेवा के नाम पर हो रहा था लड़कियों का बलात्कार, 142 लड़कियों को पुलिस ने कराया मुक्त
    अपराध

    कहीं भी सुरक्षित नहीं है लड़कियां: आश्रम में सेवा के नाम पर हो रहा था लड़कियों का बलात्कार, 142 लड़कियों को पुलिस ने कराया मुक्त

    By Tv 36 HindustanFebruary 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तमिलनाडु। विचलित कर देने वाली खबर तमिलनाडु के विल्लुपुरम से आयी है। यहां संचालित एक आश्रम की आड़ में चल रही अनैतिक गतिविधियों के भंडाफोड़ ने सबको हैरान कर दिया है। अंबूज्योथि आश्रम से एक एनजीओ की मदद से पुलिस ने 142 निराश्रित लोगों का रेस्क्यू किया है। इनमें 109 पुरुष, 33 महिलाएं और एक लड़का शामिल हैं। ये वो लाचार हैं, जो मानसिक तौर पर बीमार हैं और सड़कों पर अपनी जिंदगी गुजर-बसर कर रहे थे। इन्हें आश्रम में रखा गया था। पुलिस ने आश्रम में छापा मारने के बाद 13 फरवरी को यहां के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें वॉर्डन मुथुमारी, कम्यूटर ऑपरेटर गोपीनाथ, अटेंडेंट अय्यप्पन और ड्राइवर बीजू शामिल हैं। इस होम केयर सेंटर में रहने वालों ने पुलिस को दिल दहलाने वाली आपबीती बताई है। एक चश्मदीद ने एनजीओ को बताया कि ओडिशा की एक लड़की विल्लुपुरम में भीख मांगती थी। उसे रेस्क्यू करके आश्रम में रखा गया था। 5 साल तक उसके साथ रेप होता रहा। उसे पीटा गया और चुप रहने की धमकी दी गई। इन लोगों का रेस्क्यू कराने वाले एनजीओ सोशल अवेयरनेस सोसाइटी फॉर यूथ की एक वॉलिंटियर आर ललिता ने बताया कि जब कोई महिला रेप का विरोध करती थी, तो उसे खूंखार बंदरों से कटवाया जाता था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आश्रम के प्रमुख ने पिंजरे में खतरनाक बंदर पाल रखे थे। विरोध जताने वाली महिलाओं को वो खिड़की ग्रिल से बांधकर रखता था।

    जो महिला विरोध करती, उसे लोहे की छड़ों से पीटा जाता था। बंदरों से कटवा दिया जाता था। बंदरों को पहरेदारी पर बैठा देता था। आरोप है कि लाचार महिलाओं को नींद की गोलियां देकर उनके साथ रेप किया जाता था। टीम को यहां से जो रिकॉर्ड मिला, उसमें 15 मिसिंग हैं। हैरानी की बात है कि 2005 से किसी भी अफसर ने इस आश्रम की चेकिंग नहीं की। जिस बिल्डिंग में ये आश्रम चल रहा है, वो भी सरकारी डॉक्यूमेंट में रजिस्टर्ड नहीं है। शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि आश्रम के पास एक वैन है, जिसके जरिये वो विल्लुपुरम के आसपास भटकने वाले लोगों को उठा लेता था। चौंकाने वाली बात यह है कि यहां विजिट पर आने वाले लोगों को दिखाने ठीक लोगों का भी मुंडन करा दिया जाता था, ताकि वे मानसिक बीमार लगें। इस कार्रवाई के बाद आश्रम में रहने वाले राजस्थान, बंगला, कर्नाटक ओडिशा आदि के लोगों को गायब कर दिया गया है। इस आश्रम की पोल अचानक से खुली। हुआ यूं कि सलीम खान नामक शख्स ने अपने ससुर को दिसंबर 2021 में विल्लुपुरम के इस प्राइवेट केयर होम में भर्ती कराया था, लेकिन अगस्त में जब वे उनसे मिलने पहुंचे, तो वे वहां नहीं थे। इस पर शनिवार (12 फरवरी) को शिकायत के बाद अधिकारियों की एक टीम ने आश्रम का निरीक्षण किया था। इस मामले में आश्रम के मालिक बी जुबिन और उनकी पत्नी मारिया सहित 4 पर रेप और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आश्रम की वेबसाइट के अनुसार इसका स्लोगन है-

    हम उनकी मुस्कान और खुशी वापस लाते हैं) लेकिन हकीकत कुछ और निकली। आश्रम अपनी वेबसाइट पर लिखता है कि उसका उद्देश्य इसकी देखभाल के लिए सौंपे गए सभी लोगों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है। विशेष रूप से निराश्रित और मानसिक रूप से बीमार इस घर में अधिक देखभाल के साथ सुरक्षित हैं

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news आश्रम बलात्कार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleगरीब स्कूली बच्चों को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की ओर से जूते-मोजे का किया वितरण
    Next Article CM बघेल ने की विकास के लिए नगरीय निकायों को 1000 करोड़ रुपए देने की घोषणा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय ने जिले के पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ…

    November 4, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण…

    November 4, 2026

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की

    November 4, 2026

    परियोजना पसान अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

    November 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय ने जिले के पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ…
    • मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण…
    • मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की
    • परियोजना पसान अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
    • एमबीबीएस नव प्रवेसी विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक सपथ, चिकित्सा सेवा, नैतिकता मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण का संदेश
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?