उत्तराखंड। उत्तराखंड के बागेश्वर में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप सुबह 04:49 बजे आया. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 थी. ऐसे में भूकंप के झटके काफी कम तीव्रता वाले थे. इससे पहले 19 फरवरी को रात 1 बजे के करीब मध्यप्रदेश के इंदौर में भूकंप के झटके महसूस किए गए.
भूकंप की तीव्रता 3.0 थी. भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था. 19 फरवरी को ही रात 12 बजे अरुणाचल के तवांग में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.बीते मई में राज्य के ही पिथौड़ागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. जहां भूकंप आया था, वो नेपाल सीमा के पास का क्षेत्र है. तब रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई थी.