पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा और उप पुलिस अधीक्षक कविता ठाकुर के मार्गदर्शन में अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ लगातार सूचना संकलन कर कार्यवाही की जा रही इसी तार तम्य में सहायक उपनिरीक्षक बीके रजवाड़े हमराह स्टाफ के साथ टाउन देहात दौरान पेट्रोलिंग सूचना मिली कि तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल डीलक्स बिना नंबर के जिसमें अवैध प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बिक्री हेतू सुरमी के रास्ते चिरमिरी की ओर बिक्री हेतु जा रहे की सूचना पर सुचना तस्दीक हेतु रास्ते में घेराबंदी की गई तीन व्यक्ति दिखे जो पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने का प्रयास किए घेराबंदी कर पकड़ने पूछताछ पर अपना नाम जागेश्वर कुर्रे उर्फ छोटा पिता लल्ला राम निवासी करजी पटना जिला कोरिया दूसरा राकेश सोनवानी उर्फ विक्की पिता परसराम सुनवानी निवासी सांवरावा पटना कोरिया तीसरा कृष्ण कुमार पांडे पिता उमाशंकर पांडे निवासी जलियाडांड बैकुंठपुर का होना बताया उनके कब्जे से तलाशी लेने पर एक झोला में ब्यूरोनारफिन लीजेसिक इंजेक्शन 40 नग एवं एविल इंजेक्शन शीशी 40 नग कुल 80 नग नशीले इंजेक्शन और एक देसी पिस्टल मिली जिस पर कार्रवाई करते हुए औषधि निरीक्षक को तत्काल मौके पर तलब किया गया जिनके द्वारा उक्त आरोपियों से जप्त ब्लूरेनारफिन लीजेसिक इंजेक्शन एवं एविल इंजेक्शन प्रतिबंधित दवाओं की श्रेणी में होना पाए जाने आरोपियों से उक्त नशीली इंजेक्शन देसी पिस्टल घटना में प्रयुक्त एच एफ डीलक्स मोटर साइकिल कीमती लगभग 45000रु जप्त कर आरोपीगण से जप्त देसी पिस्टल के संबंध में पूछताछ करने पर बताए देसी पिस्टल को महेंद्र सिंह पूर्व बरेली पिता मोहन सिंह साकिन जलियाडाड थाना बैकुंठपुर और उसका साथी केश्वर रजवाड़े उर्फ झारखंडी पिता रंजन रजवाड़े साकिन सारा के द्वारा आरोपी कृष्ण कुमार पांडे को बिक्री किए थे आरोपी गणों को एन डीपीएस व आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
इस कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक बीके रजवाड़े महिला प्रधान आरक्षक सुनीता एक्का आर इलियास कुजूर कन्हैया लाल रजवाड़े दिनेश उइके साइबर सेल स्टॉफ प्रधान आर अरबिंद कौल का विशेष योगदान रहा।