Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कोरोना के डर से घर में 3 साल तक कैद रही महिला अपने बेटे के साथ
    शीर्ष आलेख

    कोरोना के डर से घर में 3 साल तक कैद रही महिला अपने बेटे के साथ

    By Tv 36 HindustanFebruary 23, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुरुग्राम । कोरोना वायरस का डर ज्यादातर लोगों के लिए बीते दिनों की बात हो सकती है, लेकिन गुरुग्राम की एक महिला के लिए नहीं। दरअसल एक महिला ने कोविड-19 से संक्रमित होने के डर से खुद को और अपने बेटे को लगभग 3 साल तक अपने घर में बंद कर लिया था। यह घटना गुरुग्राम के मारुति कुंज इलाके में सामने आई। महिला की पहचान मुनमुन माझी के रूप में हुई है और उसके 10 साल के बच्चे को मंगलवार को पुलिस, स्वास्थ्य और बाल कल्याण विकास अधिकारियों की एक टीम ने बचाया था। दोनों को आगे के इलाज के लिए गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

    गुरुग्राम में एक महिला ने खुद को और अपने बेटे को कमरे में बंद कर लिया। हैरान करने वाली बात यह है कि महिला ने खुद को और बेटे को तीन साल तक कमरे में बंद रखा। कोरोना महामारी से बचने के लिए महिला ने यह कदम उठाया। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला ने खुद को और अपने बेटे को चक्करपुर इलाके में एक किराए के मकान में बंद रखा था।दिल्ली पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और बाल कल्याण विभाग के सदस्यों ने मिलकर एक महिला और उसके बेटे को घर से बाहर निकाला। कमरे का दरवाजा तोड़कर मुनमुन मांझी और उनके 10 साल के बेटे को कमरे से बाहर निकाला गया। पुलिस ने आनन-फानन में मां-बेटे को हॉस्पिटल में एडमिट कराया।

    गुरुग्राम के सिविल सर्जन डॉक्टर वीरेंद्र यादव ने कहा, ‘महिला को कुछ मनोवैज्ञानिक समस्याएं हैं। दोनों को पीजीआई, रोहतक रेफर किया गया है, जहां उन्हें इलाज के लिए मनोरोग वार्ड में भर्ती कराया गया है।’ मुनमुन के पति सुजान मांझी एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं। 17 फरवरी को उन्होंने चक्करपुर पुलिस चौकी में तैनात सहायक उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार से संपर्क किया। उन्होंने पुलिस से बताया कि उनकी पत्नी तीन सालों से उनके बेटे को लेकर एक कमरे में खुद को बंद कर लिया है। उनकी पत्नी उन्हें भी घर में नहीं आने दे रही है।

    महिला के पति ने पुलिस से बताया कि कोरोना महामारी के समय जब पहले लॉकडाउन के बाद प्रतिबंधों में ढील दी गई तो वो ड्यूटी करने ऑफिस जाने लगे। इसके बाद उनकी पत्नी उन्हें घर में नहीं घुसने दी। महिला के पति ने उसे मनाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो उन्हें घर के अंदर नहीं आने दी। रिश्तेदारों के समझाने के बाद भी जब महिला ने पति को घर के अंदर नहीं आने दिया और खुद को कमरे में बंद रखा तो उसके पति ने एक दूसरे किराए के घर में रहना शुरू कर दिया।महिला के पति ने पुलिस को बताया कि इस दौरान वो अपने बेटे से वीडियो कॉल के माध्यम से बात करते थे। उन्होंने बताया कि तीन सालों तक वो उस घर का किराया देते रहे जिस घर में उनकी पत्नी रहती थी। घर का बिजली बिल, बेटे का स्कूल फीस भी वो इस दौरान जमा करते रहे।

    उन्होंने पुलिस को बताया कि वो तीन सालों तक घर के सामने दरवाजे पर सब्जियां और राशन खरीद कर रख देते थे।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में उन्हें सुजान मांझी की बातों पर यकीन नहीं हुआ। बाद में उन्हें तब विश्वास हुआ जब सुजान ने उनकी बात अपने बेटे से वीडियो कॉल पर करवाई। पुलिस ने बताया कि जिस कमरे में महिला अपने बच्चे के साथ पिछले तीन सालों से रह रही थी उस कमरे में बहुत गंदगी जमा हो गई थी। पुलिस ने बताया कि महिला के बच्चे ने तीन सालों में सूरज की रोशनी नहीं देखी।

    साथ ही पिछले तीन सालों से महिला ने गैस सिलेंडर और बोतल बंद पानी का इस्तेमाल भी कोरोना के डर से नहीं किया।महिला के पति ने पुलिस को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मेरी जिंदगी जल्द ही वापस पटरी पर लौट आएगी। बता दें कि महिला और उसके बेटे दोनों को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज
    Next Article युवक ने की ऐसी हरकत, कि महिला ने कर दी उसकी हत्या
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…

    February 26, 2026

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…

    February 26, 2026

    देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …

    February 26, 2026

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    • देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …
    • युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?