बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म जिसका इंतजार फैंस को था ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ आज उसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में रानी मां के दमदार रोल में नजर आ रही हैं, जो अपने बच्चों के लिए सबसे लड़ती है। जिसकों देखते ही आपकी जरूर नम हो जाएंगी।
ये है पूरी कहानी
ये पूरी कहानी है एक बंगाली परिवार की जो नॉर्वे में रहता है. यहां रहती है देबीका चटर्जी जो दो बच्चों की मां हैं. देबीका अपने बच्चों से बेहद प्यार करती हैं. उनका ख्याल रखती हैं और उनकी हर जरूरत को पूरा करती हैं. लेकिन बिना किसी से पूछे, किसी को बताए एक दिन उनके बच्चों को अचानक चाइल्ड सर्विसेज वाले उठाकर ले जाते हैं.
इस दिन होगी रिलीज अब आगे मिसेज चटर्जी को उनके बच्चे मिलते हैं या नहीं ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। ये फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित हो कर बनाई गई है। आपको बता दें ये फिल्म 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।