खरगोन। खरगोन शहर के के न्यू हाउसिंग बोर्ड में बीती रात को हुए शादी समारोह में खाना खाने से करीब 43 लोग फूड पॉयजनिंग के शिकार हो गए। शादी समारोह के दौरान सभी ने दूध से बना फ्रूट कस्टर्ड खाया था। जिसके बाद देर रात को सभी को उल्टी दस्त की शिकायत होने के बाद आनन फानन में एक के बाद एक सभी बीमारों को उपचार के लिए खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बीमारों में महिलाएं पुरुष सहित बच्चे भी शामिल है।
फिलहाल सभी बीमारों की हालत स्थिर है। इनमें से कुछ लोगो की हालत में सुधार होने के बाद आज सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया। वही फूड पॉयजनिंग के शिकार हुए लोगो में सोनीपुरा गांव सहित खरगोन के लोग भी शामिल है। शनिवार की रात्रि में न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी में मोहनलाल पाटीदार नाम के व्यक्ति के यहां शादी समारोह आयोजित किया गया था। जहां शादी समारोह में दूध से बना फ्रूट कस्टर्ड भी बनाया गया था।इसी के सेवन करने के बाद सभी लोगो की तबीयत बिगड़ने के साथ उल्टी दस्त की शिकायत हुई थी। जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किए गए बीमार लोगो में शामिल बैंक कर्मी राजेंद्र बागदरे का कहना है कि न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी में मोहन लाल पाटीदार के यहां शादी समारोह आयोजित किया गया था।
जिसमें हम लोगो ने फ्रूट कस्टर्ड का सेवन किया था।देर रात को उल्टी दस्त की शिकायत होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया। जिला अस्पताल में करीब 40 से अधिक लोगो को भर्ती किया गया है। वही एक अन्य परिजन ओमप्रकाश पाटीदार का कहना है की शादी समारोह में खाना खाने से बच्चो के साथ साथ महिलाओ और पुरुषों को अचानक पेट में दर्द होने के साथ उल्टी दस्त की शिकायत हुई। जिसके बाद सोनिपुरा गांव के लगभग 25 लोगो को एंबुलेंस के जरिए खरगोन जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल सभी की हालत में सुधार है।
जबकि बीमार लोगो का उपचार करने वाले चिकित्सक dr बीएस चौहान का कहना है की पेट दर्द और उल्टी दस्त की शिकायत के बाद कुल 43 लोगो को देर रात को भर्ती किया गया था। सभी की हालत स्थिर है।