गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर एक वीडियो सामने आया है। इस वायरल वीडियो में दो युवतियों के गैंग के बीच मार-पीट और गंदी-गंदी गाली-गलौज हो रही है। युवतियों ने एक-दूसरे को पटक-पटक कर पीटा और बाल तक खींचती रहीं। यह वीडियो गोरखपुर के कैंट थानाक्षेत्र के सिविल लाइंस के एक रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां दो युवतियों का गैंग गुरुवार की शाम को पहुंचा और फिर ब्वॉयफ्रेंड को लेकर वहां पर दोनों गुटों की दो युवतियों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। सोशल मीडिया में यह वायरल होने पर मामला पुलिस तक पहुंच गया। फिलहाल पुलिस इस वायरल वीडियो को लेकर कार्रवाई कर रही है।