
कटनी
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक अजीबोगरीब वाक्या सामने आया है जहां पर एक युवक ने कोतवाली टीआई Kotwali TI अजय सिंह की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी है दरअसल मामला कुछ इस तरह से है कि सौरभ गुप्ता स्वाति नाम की एक शादीशुदा महिला से मोहब्बत करता है जिसके दो मासूम बच्चे भी हैं लेकिन यह मोहब्बत एक तरफा है केवल सौरभ ही युवती से मोहब्बत करता है और स्वाति के द्वारा युवक पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया गया
युवक का नाम सौरभ गुप्ता है और वह आजाद चौक क्षेत्र का रहने वाला है बताते चलें कि सौरभ गुप्ता के द्वारा कोतवाली टीआई अजय सिंह की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है आरोपी सौरभ गुप्ता का कहना है कि वह स्वाति के लिए कुछ भी कर सकता है वह एसपी और कोतवाली टीआई को सूचित कर रहा है कि आने वाले समय में कोतवाली टीआई की गाड़ी पर भी बम फेंके का बताते चलें कि इस वाक्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी सौरभ गुप्ता के खिलाफ कोतवाली थाने में 144 / 23 आईपीसी की धारा 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है अथवा नहीं महिला अपने दो बच्चों को ले करके दूसरी जगह पर रह रही है