मार्च का महीना शुरू हो चुका है और होली के लिए एक हफ्ते का समय बचा है. इसके लिए लोगों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. 7 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और अगले दिन यानी कि 8 मार्च को रंगों से होली खेली जाएगी. इस होली पर वास्तु शास्त्र के कुछ अचूक उपाय किए जा सकते हैं. इसके तहत होली से पहले कुछ सामानों की खरीदारी की जा सकती है. ये सामान वास्तु के लिहाज से काफी कारगर माने गए हैं.
इनको घर लाने से सुख-समृद्धि और खुशहाली के द्वार खुलते हैं और कभी धन की कमी नहीं रहती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दौरान किए जाने वाले ज्योतिषी उपाय बहुत ज्यादा असरकारक होते हैं. तो आज हम आपको के बता रहे हैं कुछ उपाय, जो आपको कभी धन की कमी नहीं होने देंगे.
1. वास्तु दोषों से बचने के उपाययदि आप अच्छा खासा धन कमा रहे हैं, बावजूद इसके आपके पास पैसा नहीं रुक रहा है या आपको किसी भी काम में सफलता नहीं मिल पा रही है तो यह लक्षण वास्तु दोष के माने जाते हैं. घर में उत्पन्न वास्तु दोष के प्रभाव को कम करने के लिए होलाष्टक से होलिका दहन के बीच एक सुंदर सा बंदनवार या तोरण अपने घर के मुख्य द्वार पर जरूर लगाएं. ये उपाय आपके घर में उत्पन्न वास्तु दोष को कम कर सकता है.
2. एक्वेरियम रखने की सही दिशायदि आप चाहते हैं कि आपके घर में धन आवक के स्रोत बढ़ जाएं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में एक्वेरियम रखें. इस दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है. इस दिशा में एक्वेरियम रखने से घर में सुख-समृद्धि और शांति की वृद्धि होती है.
3. बांस का पौधावास्तु शास्त्र में बांस के पौधे को महत्वपूर्ण बताया गया है. इसे घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता के अनुसार, जिस घर में बांस का पौधा होता है. वहां से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो सकती है, इसलिए अपने घर होली से पहले बांस का पौधा जरूर लाएं. इस पौधे के सकारात्मक प्रभाव से घर में मौजूद सदस्यों के स्वास्थ्य में सुधार होता है और सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है
.4. घर लाएं क्रिस्टल का कछुआवास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में क्रिस्टल का कछुआ लाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है. आर्थिक तरक्की होती है और आपको अचानक से धन लाभ के योग प्राप्त होते हैं, इसलिए होली से पहले घर में क्रिस्टल का कछुआ अवश्य लाएं.
5. ड्रैगन की तस्वीरचाइनीस वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में ड्रैगन की मूर्ति या उसकी तस्वीर रखना बेहद शुभ माना गया है. घर में ड्रैगन की तस्वीर या मूर्ति रखने से किसी भी सदस्य को बुरी नजर नहीं लगती. इसके अलावा घर में माता लक्ष्मी का वास होता है.