*कोरबा : विधायक जयसिंह अग्रवाल का जन्मदिन रहा कुछ खास बच्चों को खुशियां मिली चहेते अंकल जयसिंह के जन्मदिन के साथ स्वयं के जन्मदिन मनाने की। जेल में केक कटा तो कई हताश चेहरों में कुछ पलों के लिए खुशियां झलकी वृद्धजनों को मिला उपहार तो उनके होंठों पर मुस्कान थी ऐसे कई पल आये जिसमें गरीबों,बच्चों के चेहरों पर मुस्कान झलक रही थी। जयसिंह अग्रवाल कुछ अलग करने की चाहत से लोगों के बीच पहुंच खुशियों में उन्हे शामिल किया। सुबह से रात तक विधायक व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न संगठनों,समाजसेवी संस्थाओं,पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम आयोजित किए गए

पूरे दिन लोगों का हुजूम उमड़ता रहा सुबह से ही सिलसिला आरंभ हो गया था आयोजित “रन फॉर कोरबा हॉफ मैराथन” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया उपस्थित हर आयुवर्ग के विशाल जनसमूह बधाईयां देते हुए स्वस्थ्य सुदीर्घ जीवन की कामना दौड़ विजेताओं को मंत्री द्वारा पुरस्कृत किया गया इस अवसर युवा कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकताओं सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज् ईश्वरीय विश्वविद्यालय पम्प हाऊस स्थित आश्रम में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया जहॉ स्वस्ति वाचन साथ मंगल कामना करते हुए आशीष स्वरूप पगड़ी पहना शॉल श्रीफल भेंट किया गया। ब्रह्मकुमारीज के सभी प्रमुख पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे।

लोकप्रिय विधायक शासन के ऊर्जावान राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री को जन्मदिवस के अवसर सुबह से ही बधाइयां व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। कोरबावासियों के चहेते किसी के सुख-दुःख की परवाह परिवार के सदस्य जैसे ही करते हैं यही वजह है कि हर दिल में उनके प्रति विशेष स्थान है। सभी समाजों के प्रमुखों,संगठनों,प्रकोष्ठों मोर्चा दलों के पदाधिकारियों सदस्यों ने व्यक्तिगत तौर पर राजस्व मंत्री के निवास पहुुंचकर बधाईयां देते स्वस्थ,सुदीर्घ,यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं व्यक्त की सभी वर्गों से सौम्य भाव विधायक मिले सबका अभिवादन स्वीकार किया आगंतुकों हेतु स्वल्पाहर व्यवस्था की गई।
निवास पर ही मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने 25 बच्चों के साथ केक काटा जिनका जन्मदिन उनके साथ था। सभी बच्चों को जन्मदिन का उपहार भी दिया। सर्वमंगला मंदिर देवी दर्शन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल वितरित कर गौशाला में गौ माताओं का पूजन किया अग्रसेन विद्यालय में राजस्व मंत्री के जन्मदिन अवसर पर स्वागत समारोह में प्रबंधन समिति के समस्त पदाधिकारियों विद्यालय परिवार द्वारा किया गया।गायत्री शक्तिपीठ में पूजा अर्चना कर भगवती गायत्री का आशीर्वाद प्राप्त किया,पश्चात् जेल परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया केक काटकर जेल परिवार के सदस्यों से खुशी साझा किया कुष्ठाश्रम में शामिल होकर मंत्री ने उपहार प्रदान किया।
जयसिंह अग्रवाल व्यस्त कार्यक्रम तहत इतवारी बाजार मौजूद लोगों के बीच पहुंचे उनका स्वागत् ढोल नगाड़ों के साथ हुआ भावविभोर हो इतवारी वासियों का अभिवादन स्वीकार किया। कबीर भवन दर्री पहुंच जहॉ स्वच्छता दीदियों का सम्मान कर पूर्वांचल आयोजित कार्यक्रम में भाग ले भेंट मुलाकात कर श्याम मंदिर में पूजा अर्चना कर खुशहाल छत्तीसगढ़ की कामना की। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह सम्बोधित कर शुभेच्छा स्वीकार कर आभार जताया। पंचमुखी हनुमान मंदिर एसईसीएल आरती में शामिल हुए।
राजस्व मंत्री सिविक सेंटर बालको महापौर राजकिशोर प्रसाद समर्थकों सहित पहुंच कार्यकर्ताओं आम नागरिकों से मुलाकात की जहा ढोल नगाड़ों पारंपरिक गीत से उनका स्वागत हुआ वार्ड क्र. 41 परसाभाठा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की खुशियां बांटी।
इस तरह कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल जन्मदिन पर सबके साथ खुशियां बांटी मिलें अपार प्रेम के लिए कोरबा वासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। सभी लब्जों पर यही शब्द थे– ‘‘आप दीर्घायु हों,स्वस्थ हों,यशस्वी हों कर्मयोगी की तरह कोरबा की सेवा निरंतर करते रहें।’’