Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » बिहान के हसदेव ब्रांड को बाजार में मिल रहा अच्छा प्रतिसाद महिला समूहों के उत्पादों को मिली नई पहचान
    कला और संस्कृति

    बिहान के हसदेव ब्रांड को बाजार में मिल रहा अच्छा प्रतिसाद महिला समूहों के उत्पादों को मिली नई पहचान

    By Tv 36 HindustanMarch 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

         कोरबा /बिहान के महिला स्व सहायता समूहों द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों से संबंधित हसदेव ब्रांड कोरबा जिला के साथ ही राज्य में अपनी पहचान बना रहा है। एक वर्ष से भी कम समय में लाखों रुपये का व्यवसाय करके हसदेव ब्रांड बिहान के उत्पादक समूहों में विशिष्ट स्थान हासिल कर चुका है। पहले स्वसहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पाद पहचान न होने के कारण बाजार प्राप्त करने में कठिनाईयों का सामना कर रहे थे। परंतु अब ये उत्पाद किसी पहचान के मोहताज नहीं है। हसदेव नाम ही उत्पादों की पहचान है। बिहान के विभिन्न स्वसहायता समूह द्वारा हल्दी, मिर्च,मसाला,चप्पल,एलईडी बल्ब, शहद,साबुन,अगरबत्ती,हैंडवास, फिनायल,आर्टिफिशल ज्वेलरी, आचार,पापड,बडी,सुगंधित,चांवल, दालें एवं अन्य वस्तुओं का निरंतर उत्पादन किया जा रहा है। इन उत्पादों को हसदेव का नाम मिलने से सहज रूप से खुले बाजारों में तथा संस्थाओं में आपूर्ति की जा रही है। ये उत्पाद गुणवत्तापूर्ण होने के साथ ही अन्य चर्चित ब्रांड के उत्पादों की कीमत से कम हैं। अतः इन्हें जनसामान्य से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा  है। 
          शहरी क्षेत्र में उपभोक्ताओं को यह उत्पाद उपलब्ध कराने हेतु शहर में स्थित सीमार्ट के माध्यम से भी विक्रय किया जा रहा है। सीमार्ट के माध्यम से करीब 5 लाख रूपये का व्यवसाय किया जा चुका है। बिहान स्वसहायता समूह द्वारा संचालित राशन दुकानों के माध्यम से हसदेव ब्रांड के उत्पादों का निरंतर विक्रय किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिले के ग्रामीण अंचलों में बिहान समूहों द्वारा 18 स्थानों पर हसदेव मार्ट की स्थापना की गई है। इन मार्ट के द्वारा विगत दो माह में करीब 24 लाख रूपये का व्यवसाय किया जा चुका है। हसदेव ब्रांड के उत्पादों को जिले के अतिरिक्त राज्य एवं राज्य के बाहर आयोजित सरस मेला, प्रदर्शनी में उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। जहां पर भी यह ब्रांड लोगों में आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि 1 वर्ष से भी कम के अल्प समय में हसदेव ब्रांड ने अपनी पहचान स्थापित की है। रंगपर्व होली त्यौहार में भी लोगों की अपेक्षा अनुरूप हसदेव ब्रांड के हर्बल गुलाल का उत्पादन एवं विक्रय किया जा रहा है। जिसमें चुकंदर,हल्दी, फूलों,भाजी जैसी प्राकृतिक चीजों को उपयोग किया जा रहा है। यह प्राकृतिक गुलाल भी लोगों को द्वारा खरीदा एवं सराहा जा रहा है।
    Views: 0
    Hindi khabar hindinews Today latest news Today news बिहान के हसदेव ब्रांड
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleहाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा में नकल रोकने के लिए उड़नदस्ता दल का लगातार निरीक्षण…
    Next Article 2018 Featured resort Chapel Hill — a prospering College city offers Daters the Opportunity to Dine, Explore & Reconnect
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कार्तिक पूर्णिमा के दिन ये नहीं करना चाहिए जानें इन 5 बातों का रखें ध्यान…

    November 14, 2026

    महंगाई का एक और झटका दूध 4 रुपये प्रति लीटर महंगा, दुग्ध उत्पादों के दाम भी बढ़ेंगे…

    November 14, 2026

    शनिवार को करें ये आसान उपाय, शनिदेव की कृपा से दूर होंगे कष्ट और आर्थिक संकट…

    November 14, 2026

    शनिवार को करें ये आसान उपाय, शनिदेव की कृपा से दूर होंगे कष्ट और आर्थिक संकट…

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कार्तिक पूर्णिमा के दिन ये नहीं करना चाहिए जानें इन 5 बातों का रखें ध्यान…
    • महंगाई का एक और झटका दूध 4 रुपये प्रति लीटर महंगा, दुग्ध उत्पादों के दाम भी बढ़ेंगे…
    • शनिवार को करें ये आसान उपाय, शनिदेव की कृपा से दूर होंगे कष्ट और आर्थिक संकट…
    • शनिवार को करें ये आसान उपाय, शनिदेव की कृपा से दूर होंगे कष्ट और आर्थिक संकट…
    • आज मेष-सिंह-धनु पर रहेगी खास कृपा, बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?