Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 9 साल के जसराज सिंह ने पूरे देश में प्रदेश का नाम रोशन किया
    शीर्ष आलेख

    9 साल के जसराज सिंह ने पूरे देश में प्रदेश का नाम रोशन किया

    By Tv 36 HindustanMarch 5, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रहने वाले 9 साल के मासूम ने बड़ा कमाल कर दिखाया है। न्यू राजेंद्र नगर के रहने वाले जसराज सिंह ने पूरे देश में प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। बच्चे के हुनर को जानने वाले इसे गॉड गिफ्टेड मानने लगे है। सिर्फ 9 साल की उम्र में ही जसराज ने 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और इसके अलावा एक एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज किया है। जसराज मैथ्स के 2 डिजिट के जोड़-गुणा के 100 सवालों को 1.11 सेकंड में सॉल्व कर लेता है।

    3 डिजिट के 100 सवालों को हल करने में उसे केवल 2 मिनट ही लगते हैं। इस उपलब्धि ने जसराज का नाम विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा दिया है। बच्चें के परिवार वाले और इसके स्कूल के लोग इस पर गर्व कर रहे हैं। इसने वर्ल्ड लेवल के साथ-साथ छत्तीसगढ़ स्तर में भी कई मेडल हासिल किए हैं।मैथ्स के सवाल पूछते ही वह हवा में उंगलियों का मूवमेंट कर चंद सेकंड में ही वो जवाब दे देता है। जसराज ने यूसीमैस अबेकस में 4 सालों से लगातार अंकों का ज्ञान हासिल कर रहा है।

    उसके पिता तरसेम सिंह ने बताया कि वह पूरे भारत में सबसे तेज और कम समय में 100 डिवीजन में 3 डिजिट को 1 डिजिट से भाग देने वाला पहला छात्र है। साथ ही 2 डिजिट को किसी भी एक डिजिट से गुणा करने में भी वह सबसे तेज और माहिर है। जशराज का वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इन्हीं 2 आधारों पर दर्ज हुआ है। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में उसने 2 अंकों के 100 सवालों को जोड़ने में केवल 1.11 सेकंड लिए। जसराज जीडी गोयनका स्कूल में पढ़ाई करता है, वो चौथी का स्टूडेंट है। स्कूल में भी अपने क्लास का टॉपर है और उसके सभी विषयों में कमांड अच्छी है।

    वह बचपन से ही मेधावी छात्र रहा है। पिता तरसेम सिंह और मां ने उसका हमेशा सपोर्ट किया। माता जसप्रीत ने बताया की वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रोसेस के बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं थी। लेकिन उन्हें पता था कि बच्चा टैलेंटेड है।पैरेंट्स के मुताबिक उन्होंने 1 साल तक ऑनलाइन वर्ल्ड रिकॉर्ड एजेंसियों के बारे में रिकॉर्ड दर्ज करने के प्रोसेस का पता किया। उनसे संपर्क किया। तब जाकर वर्ल्ड वाइड बुक में रिकॉर्ड दर्ज करने वाली एजेंसी ने अपना एक जज नियुक्त कर भेजा। जिसने लाइव कैमरे के सामने बच्चे को कॉपी पेंसिल में सवाल हल करवाया।

    जैसे ही बच्चे ने 100 सवाल 2 मिनट में हल किए वैसे ही ये बड़ी उपलब्धि उसके नाम लिख दी गई।जसराज के नाना देवेंदर सिंह ढिल्लन एक समाजसेवी हैं। जसराज भी चाहता है कि वह अभी अपने नाना की तरह समाज की सेवा करने वाला बने। बच्चे से जब पूछा गया कि वह दूसरे बच्चों को किस तरह के टिप्स देना चाहता है तो उसने कहा सभी को पढ़ते समय ध्यान लगाना जरूरी है। जसरात के मुताबिक अगर हमारा दिमाग कहीं और रहेगा तो हम उस सवाल में फोकस नहीं कर पाएंगे। बच्चा गुरुद्वारा भी जाता है और उसे कीर्तन शबद(अमृतवाणी) सुनना बहुत पसंद है। जसराज ने रतन टाटा के ऊपर स्पीच भी दी है जो उसके यूट्यूब चैनल में उपलब्ध है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleझोलाछाप डॉक्टरों और फर्जी लैब पर प्रशासन ने शिकंजा कसा
    Next Article छत्तीसगढ़ को मिलेगी एक और वंदे भारत ट्रेन, दुर्ग से रायगढ़ के बीच होगा इस ट्रेन का परिचालन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…

    March 10, 2026

    ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…

    March 10, 2026

    थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…

    March 10, 2026

    केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…
    • ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…
    • थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…
    • केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…
    • स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: 10 घंटे तक चलेगी बहस, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?