सांप ऐसा जानवर है जिसे देखते ही लोगों की रुह कांप जाती है। अगर ये घर में घुस जाए तो इसे पकड़ने में लोगों के रौंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन क्या आप कभी कल्पना कर सकते हैं कि सांप किसी के शरीर के अंदर घुस गया हो। नहीं न, लेकिन ऐसा हुआ है। ये अजीब मामला देखने के बाद डॉक्टर भी हैरान हो गए।
इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जहां डॉक्टरों ने एक महिला के पेट के अंदर से चार फीट लंबा सांप निकाला। जैसे ही सांप निकला डॉक्टर की चीख निकल गई। वायरल वीडियो रूस के दागिस्तान का है। वीडियो में डॉक्टर्स बेहोश हो चुकी महिला के मुंह से सांप बाहर निकालते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि जब महिला सो रही थी तभी सांप उसके मुंह के अंदर जा घुसा। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया के बुद्धिजीवी लोग इस पर बहस कर रहे हैं। एक ने लिखा कि महिला इतनी भी क्या गहरी नींद में थी। वहीँ एक यूजर ने कमेंट किया कि इस वीडियो को देखने के बाद अब शायद ही मैं सोने के लिए अपनी आंख बंद कर सकूँ। बता दें कि ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।