भोपाल। रतलाम में हुई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के मामले में तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस ने हनुमान जी की प्रतिमा के सामने अश्लीलता प्रदर्शन करने का आरोप लगाया है। अब इस मामले के विरोध में एमपी कांग्रेस हनुमान चालीसा का पाठ करने जा ही है। आज कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में चालीसा पाठ करने जा रहे है।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि रतलाम में भगवान हनुमान की प्रतिमा के सामने महिला बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के विरोध में चालीसा का पाठ कर सद्बुद्धी की कामना की जाएगी। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमल नाथ का बयान सामने आया है। नाथ ने कहा कि बजरंगबली का BJP ने अपमान किया है। हिंदू धर्म के इस अपमान से हृदय व्यथित है। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आज आप बुराई के पुतले जलाएं और अच्छाई को जागृत करने सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
इसके अलावा कमल नाथ ने ट्वीट कर होली की बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्यारे साथियों, आज होलिका दहन का पावन पर्व हैं। सभी बुराइयों को जलाकर भस्म कर देने सनातन धर्म की परंपरा हैं। हाल ही में हमने 1 बहुत बड़ी बुराई देखा। रतलाम में BJP कार्यक्रम में भगवान बजरंगबली का अपमान किया गया।