Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल, 8 मार्च 2023
    शीर्ष आलेख

    आज का राशिफल, 8 मार्च 2023

    By Tv 36 HindustanMarch 8, 2023No Comments7 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि : का स्वामी मंगल है और यह अग्नि तत्व की राशि है, मेष राशि के “जातकों के लिए लाल और पीला रंग उत्तम है। लाल रंग प्रेम और सच्चाई का तथा पीला रंग अपनेपन और सहनशीलता का प्रतीक है। इन दोनों रंगो के संयोग से इनके जीवन में प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा का निरन्तर प्रवाह बना रहेगा। तो देर ना करे आप अपने परिजनों, प्रियजनों और इष्ट मित्रो को होली पर इन रंगो से रंगने का अवसर हाथ से बिलकुल भी ना जाने दें।

    वृषभ राशि : का स्वामी शुक्र है और यह पृथ्वी तत्व की राशि है। वृष राशि के जातक सफ़ेद कपडे पहन कर बैंगनी और नारंगी रंगो से होली खेलें यह उनके लिए सुख और सौभाग्य लाएगा। इन रंगो से आपका मन भी प्रफुल्लित रहेगा। यह लोग अपने प्रियजनों के शरीर पर बैंगनी रंग तथा चेहरे पर नारंगी रंग लगाएं। इस राशि के जातक होली खेलते समय गहरे रंगों वाले कपड़े नहीं पहनें। लेकिन अगर इन्हे सफ़ेद कपड़े पसंद नहीं है और यह होली के समय रंगीन वस्त्र पहनना चाहते हैं तो यह नारंगी या बैंगनी रंग के वस्त्र पहने। वृष राशि के जातक यथासंभव काले अथवा हरे रंग से होली न खेलें।

    मिथुन राशि : का स्वामी बुध है और यह वायु तत्व की राशि है। बुध का हरे रंग का प्रतीक है अत: मिथुन राशि के जातक होली हरे रंग से खेले या रंग इनके लिए बहुत शुभ रंग रहेगा। इस रंग से होली खेलने से ना केवल इनका मान सम्मान बढ़ेगा वरन इनके सम्बन्धो में भी प्रगाढ़ता आएगी। इस राशि के जातक हरे रंगो के अतिरिक्त बैंगनी रंग से भी होली खेल सकते हैं। इन दोनों रंगो के संयोग से इन्हे जीवन में बहुत आसानी से सुख, शांति, प्रेम और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होगी। इस राशि के लोग सबसे पहले अपने ईष्ट, प्रियजनों के माथे पर रंग लगाकर ही होली खेलने की शुरुआत करें।

    कर्क राशि : का स्वामी चन्द्र है और यह जल तत्व की राशि है। कर्क राशि वाले व्यक्ति बहुत ही कल्पनाशील होते हैं और समान्यता: रंगों का पर्व होली इनका पसंदीदा त्योहार होता है। यह होली के रंग और अच्छे-अच्छे पकवान दोनों के ही शौक़ीन होते हैं। चूँकि चन्द्रमा सफ़ेद रंग का प्रतीक है इसीलिए सफेद रंग के वस्त्र पहनकर होली खेलना इनके लिए शुभ होगा। यह इनको हर्ष, शांति और दिल से सकून प्रदान करेगा। कर्क राशि के जातक नीले और हरा रंग से होली खेले। यह लोग पीले रंग से भी होली खेल सकते है। इससे इन्हे धन, यश और वैभव की प्राप्ति होगी। लेकिन लाल और नारंगी रंग से परहेज करें। यह रंग आपको गुस्से में उत्तेजित कर सकते हैं।

    सिंह राशि : का स्वामी सूर्य है और यह अग्नि तत्व की राशि है। सिंह राशि के लोग बहुत ही जिंदादिल होते है और यह सभी जगह अपने लिए बड़ी ही आसानी से महत्वपूर्ण स्थान बना लेते है। यह लोग गोल्डन पीले, लाल और नारंगी रंग से होली खेले। इससे ना केवल यह खुद ऊर्जावान रहेंगे वरन इनके सम्पर्क में आने वाले लोग भी उत्साह से ओत प्रोत रहेंगे। सिंह राशि के जातक सुबह भगवान सूर्य को प्रणाम करके ही होली खेलने की शुरुआत करें तो इनके जीवन में धन धान्य की कोई भी कमी नहीं रहेगी। इस राशि के जातक होली के लिए किसी के आने इन्तज़ार न करें वरन खुद घर से निकल कर लोगो को अपने रंगो से रंगना शुरू करें। यह लोग अपने प्रियजन के चेहरे पर लाल, पीला अथवा गोल्डन रंग लगाएं और किसी को भी रंग लगाने से मना नहीं करें। इनकी यही खूबी तो इनके परिचितों से इनकी नजदीकियां बढ़ाती है।

    कन्या राशि : का स्वामी बुध है और यह पृथ्वी तत्व की राशि है। कन्या राशि के लोग हरे, भूरे अथवा नारंगी रंगो से होली खेले तो उनके लिए शुभ होगा। इन रंगो से होली खेलने से इनके जीवन के आर्थिक संकट दूर होते है। होली के अवसर पर यह अपने मन में किसी के लिए भी कटुता ना रखे इससे इनके सम्बन्ध घनिष्ठ होंगे इन्हे धन और यश की भी प्राप्ति होगी। कर्क राशि के जातक होली में किसी का भी दिल कदापि ना दुखाएं। कर्क राशि के लोग होली खेलते समय सामने वाले के सिर और माथे पर हरे, नारंगी रंग को लगाकर होली खेलना शुरू करें और गीले रंग में भूरे और बैंगनी रंग का प्रयोग करें। यह दोनों रंग भी कन्या राशि के लोगो के शुभ माने गए हैं।️

    तुला राशि : का स्वामी शुक्र है और यह वायु तत्व की राशि है। यह सफेद और हलके गुलाबी रंग के वस्त्र पहनकर होली खेलें तो यह इनके लिए उत्तम रहेगा। तुला राशि के जातको को नीले, केसरिया अथवा गुलाबी रंगो से होली खेलना शुभ रहेगा। इससे यह ना केवल दूसरों के ह्रदय में अपना अलग स्थान ही बना पाएंगे वरन इनको धन की भी कोई कमी नहीं रहेगी।

    वृश्चिक राशि : का स्वामी मंगल है और यह जल तत्व की राशि है। इसी लिए इनके लिए लाल,मैरून और पीला रंग उत्तम है। इस राशि के जातको को होली विशेष रूप से पसंद होती है। लाल और मैरून रंग के प्रयोग से इनके जीवन के सभी आर्थिक संकट दूर रहते है। होली के अवसर पर यह अपने उच्चाधिकारियों से भी आसानी से नजदीकियां बढ़ा सकते हैं। विपरीत लिंग वाले जातक भी इनकी ओर आसानी से आकर्षित होंगे। यह अपने प्रियजनों के चेहरे पर लाल और पीला गुलाल लगाकर शरीर के अन्य अंगो पर लाल और मैरून रंग लगाएं। इन्हे नजदीकियाँ बढ़ाने के लिए होली के पर्व का अवश्य ही लाभ उठाना चहिये।

    धनु राशि : का स्वामी गुरु है और यह अग्नि तत्व की राशि है। इसी कारण इस राशि के जातको के लिए लाल रंग एवं पीला रंग सर्वोत्तम है। होली में यह दोनों रंग ऊर्जा और प्रसन्नता को बढ़ाएंगे। पीला रंग देवताओं का भी प्रिय रंग है। इस रंग के प्रभाव से जातक को गुरु ग्रह से संबंधित कोई भी परेशानियां नहीं होती है। आप लोग अपने किसी भी प्रियजन के साथ होली ना खेलकर उन्हें निराश बिलकुल भी ना करें। धनु राशि के जातक होली के अवसर पर अपने प्रियजन से प्यार का इजहार भी कर सकते हैं। यह लोग अपने संबधो में मजबूती लाने के लिए अपने प्रियजनों के गालों पर पीला, लाल रंग लगाएं। ध्यान रहे कि आप लोग किसी भी प्रकार के घातक रासायनिक रंगो का कतई प्रयोग ना करें। एकादशी के इन उपायों से पाप होंगे दूर, सुख – समृद्धि की कोई कमी नहीं रहेगी

    मकर राशि : का स्वामी शनि है और यह पृथ्वी तत्व की राशि है। मकर राशि के जातको को होली खेलना कोई विशेष नहीं भाता है लेकिन होली खेलना इनके लिए बहुत ही शुभ रहता है अत: इन्हे भी होली अवश्य ही खेलनी चाहिए। होली पर नीले अथवा काले रंग से होली खेलने से आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में आसानी रहेगी, क्योंकि इन रंगो के प्रभाव से आप परिश्रमी और लक्ष्य के प्रति समर्पित होंगे। आपकी राशि के लिए लाल, भूरा और बैंगनी रंग भी उत्तम है। चूँकि आप गहरे रंगो का प्रयोग कर रहे है इसलिए यह ध्यान अवश्य ही दीजिये कि यह रंग हानिकारक बिलकुल भी ना हो।⚱️

    कुम्भ राशि : का स्वामी भी शनि देव है और यह वायु तत्व की राशि है। शनि के शुभ प्रभाव को बनाए रखने के लिए काला, बैगनी अथवा लाल रंग का प्रयोग करना आपके लिए अच्छा होगा। इसके अलावा आप गुलाबी रंग भी इस्तेमाल कर सकते हैं। काला रंग परिश्रम, बैंगनी ऐश्वर्य, लाल प्रेम और गुलाबी सुख का प्रतीक माना जाता है। इन रंगों के शुभ प्रभाव से आप हर परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में आप सफल होंगे। आप में सभी को अपना बनाने की नैसर्गिक क्षमता है इसलिए आपको होली पूरे उत्साह से खेलकर इस अवसर का लाभ अवश्य ही उठाना चाहिए। इस राशि के जातको को काले कुत्तों की सेवा भी अवश्य ही करनी चाहिए।

    मीन राशि : का स्वामी गुरु है और यह जल तत्व की राशि है। पीला रंग गुरु का रंग होने के कारण इस रंग से होली खेलना आपके लिए शुभ होगा। आप भगवान शिव के शिवलिंग पर पीला रंग चढ़ाकर होली खेलने की शुरुआत करें। साथ ही हरा और गुलाबी रंग भी आपके लिए शुभ रहेगा। इन रंगो से होली खेलने से आपको धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। आपकी सौम्यता की वजह से आपके परिचित भी आपसे होली खेलने को लालायित रहते है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleBronymate Evaluation
    Next Article यात्री ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की हुई मौत, 16 अन्य घायल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    1 करोड़ व्यूज पर कितने मिलते हैं पैसे YouTube कमाई का पूरा सच, जानकर चौंक जाएंगे आप…

    January 18, 2026

    सिर फटने जैसा दर्द भी होगा छूमंतर माइग्रेन के अटैक को रोकने के लिए अपनाएं ये नेचुरल नुस्खे…

    January 18, 2026

    अब भारत ने खरीदा बेहद खतरनाक ड्रोन हथियार का नाम सुनकर ही दुश्मन देशों में मची खलबली.. .

    January 18, 2026

    अब बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, अब आ रहे हैं ये दमदार 5 नए फीचर्स…

    January 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 1 करोड़ व्यूज पर कितने मिलते हैं पैसे YouTube कमाई का पूरा सच, जानकर चौंक जाएंगे आप…
    • सिर फटने जैसा दर्द भी होगा छूमंतर माइग्रेन के अटैक को रोकने के लिए अपनाएं ये नेचुरल नुस्खे…
    • अब भारत ने खरीदा बेहद खतरनाक ड्रोन हथियार का नाम सुनकर ही दुश्मन देशों में मची खलबली.. .
    • अब बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, अब आ रहे हैं ये दमदार 5 नए फीचर्स…
    • वीबी-जी राम जी योजना से करमरी में आत्मनिर्भरता को मिली ये नई दिशा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?