Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आने वाले समय में गाड़ियां बेकिंग पाउडर से चलेंगी, विमान उड़ाने में फर्टिलाइजर करेंगे मदद
    शीर्ष आलेख

    आने वाले समय में गाड़ियां बेकिंग पाउडर से चलेंगी, विमान उड़ाने में फर्टिलाइजर करेंगे मदद

    By Tv 36 HindustanMarch 9, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पेट्रोल-डीजल जैसे ईंधनों की बढ़ती महंगाई के बीच लगातार इनके विकल्पों पर शोध हो रहे हैं. पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के बाद एक विकल्प आया, इलेक्ट्रिक वाहनों का. लेकिन इसमें समस्या आ रही है- बैटरी को लेकर. फिलहाल जो इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बाजार में उपलब्ध हैं, वो लिथियम आयन बैटरी से चलते हैं. दिक्कत ये है कि दुनिया में लीथियम का भंडार सीमित है. तो फिर विकल्प क्या है? बात केवल सड़क पर चलनेवाले वाहनों की नहीं है. विमानों के ईंधन भी बेहद महंगे होते जा रहे हैं.

    वैज्ञानिक इसके विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में केमिस्ट्री के प्रोफेसर बिल डेविड ने इस दिशा में एक चौंकाने वाला दावा किया है. उनकी मानें तो आने वाले समय में गाड़ियां बेकिंग पाउडर से चलेंगी, जबकि विमान उड़ाने में फर्टिलाइजर मदद करेंगे.लीथियम बैट्री बनाने वाले ने किया अब ये दावामौजूदा समय में लिथियम-आयन बैटरी ने ऑटो सेक्टर में क्रांति कर दी है. इन बैटरीज की बदौलत कंपनियां बड़े बदलाव कर रही है. इनकी चार्जिंग और एनर्जी स्टोरेज क्षमता अच्छी होने के चलते बाइक, कार आौर अन्य वाहनों में इनका खूब इस्तेमाल हो रहा है.

    लेकिन समस्या है कि लिथियम का भंडार सीमित है. दूसरी ओर कुछ कंपनियों को यह लगता है कि एविएशन सेक्टर में हाइड्रोजन ईंधन एक अहम विकल्प हो सकता है.हालांकि इसकी कुछ अपनी जटिलताएं हैं. अब इसके अलावा भी विकल्पों की खोज हो रही है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर बिल डेविड का दावा है कि बेकिंग पाउडर’ और फर्टिलाइजर’ भविष्य के ट्रांसपोर्टेशन में अहम भूमिका निभाएंगे. प्रो डेविड के दावे को इसलिए भी गंभीरता से लिया जा रहा है क्योंकि वह 1980 में लिथियम बैटरी का आविष्कार करने वाली टीम का अहम हिस्सा थे.बेकिंग पाउडर और फर्टिलाइजर ही क्यों?

    डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, प्रो डेविड का कहना है कि गाड़ियां बेकिंग पाउडर’ से चलाई जा सकेंगी जबकि विमान फर्टिलाइजर’ की मदद से उड़ाए जाएंगे. हालांकि इनका सीधा इस्तेमाल नहीं होगा, बल्कि ये बैटरी बनाने में काम आ सकते हैं. डेविड ने अमेरिकन एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ साइंस के वार्षिक सम्मेलन में ऐसा दावा किया है. डेविड को लगता है कि फर्टिलाइजर में पाया जाने वाला अमोनिया विमान में लगने वाले ईंधन का स्थाई समाधान हो सकता है.बात करें बेकिंग पाउडर की तो इसका रासायनिक नाम है- सोडियम बाइकार्बोनेट. यानी इसमें सोडियम शामिल है. इसी सोडियम का उपयोग बैट्री बनाने में किया जा सकता है.

    लीथियम से तुलना करें तो सोडियम की उपलब्धता कहीं ज्यादा है. डेविड का दावा है कि नमक, समुद्र का खारा पानी और बेकिंग पाउडर में पाया जाने वाला सोडियम भविष्य में कारों में इस्तेमाल होने वाली बैटरी का मुख्य भाग बन जाएगा.लिथियम की बजाय सोडियम बैटरीप्रो डेविड का कहना है कि बैटरी बनाने के लिए हमें लीथियम और सोडियम दोनों की जरूरत है. आने वाले 7-8 सालों में ज्यादातर इलेक्ट्रिक कारों में लिथियम और सोडियम से बनी बैटरियां इस्तेमाल होने लगेंगी.

    शुरुआत में लीथियम की बैटरियां ज्यादा इस्तेमाल की जाती रहेंगी, लेकिन यह अंतर बढ़ेगा. उनका दावा है कि 2040 तक लिथियम के मुकाबले सोडियम बैटरियों का इस्तेमाल 10 से 100 गुना तक ज्यादा हो सकता है.प्रो डेविड के अनुसार, बैटरी पर तापमान का बहुत असर पड़ता है. कम और ज्यादा तापमान में उसकी क्षमता प्रभावित होती है. उनका कहना है कि कम और ज्यादा तापमान पर लिथियम बैटरी की तुलना में सोडियम बैटरी बेहतर काम करती है. ये बेहद सस्ती होगी और इन बैटरियों को रिसाइकल करना भी आसान है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसौतेले भाई-बहनों के बीच अवैध संबंध का विरोध करने पर हुई महिला की हत्या
    Next Article 25 साल के एक लड़के को 62 साल की बुजुर्ग महिला पर आया दिल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: 10 घंटे तक चलेगी बहस, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने…

    March 10, 2026

    ‘लोकतंत्र को बचाने के लिए ऐसा करना पड़ा’, ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बोले…

    March 10, 2026

    आखिर चैत्र अमावस्या को क्यों कहते हैं भूतड़ी अमावस्या जानिए इस खास अमावस्या के दिन किन बातों से बचें…

    March 10, 2026

    ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान …

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: 10 घंटे तक चलेगी बहस, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने…
    • ‘लोकतंत्र को बचाने के लिए ऐसा करना पड़ा’, ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बोले…
    • आखिर चैत्र अमावस्या को क्यों कहते हैं भूतड़ी अमावस्या जानिए इस खास अमावस्या के दिन किन बातों से बचें…
    • ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान …
    • विधानसभा में नेशनल हेराल्ड विज्ञापन का मुद्दा गरमाया, 3.06 करोड़ के भुगतान पर सरकार से सवाल, सीएम ने दी जानकारी …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?