नई दिल्ली: सोने की कीमत में 600 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं चांदी में 2000 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखी गई है। फिलहाल सोना और चांदी दोनों ही नरमी दिख रहे हैं। खबरों की मानें तो वैश्विक बाजारों में सबसे महंगी धातु सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बीच राजधानी दिल्ली के सरार्फा बाजार में सोने के भाव में 615 रुपये की गिरावट आयी है। इस बीच सोने की कीमत 55,095 रुपये प्रति 10 ग्राम बना हुआ है। मीडिया को यह जानकारी एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने दी है। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी की कीमत अब 62 हजार रुपये प्रति किलो के करीब आ गई है। चांदी की कीमत अपने हाई प्राइज से काफी नीचे आ गए हैं। चांदी ने 2,285 रुपये की गिरावट दर्ज है। इसके साथ ही चांदी लुढ़ककर 62,025 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
आपको बता दें कि यह जानकारी एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने दिया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि दिल्ली के बाजार में सोने का भाव 615 रुपये की गिरावट के साथ 55,095 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में गिरावट के साथ 1,814 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी का भाव गिरावट के साथ 20.05 डॉलर प्रति औंस रह गया है।