पोस्ट-बजट वेबिनार सीरीज के हिस्से के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इवेंट को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वे विश्वकर्मा कौशल सम्मान के अवसर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भी चर्चा करेंगे। वेबिनार सीरीज में केंद्र सरकार यूनियन बजट 2023-24 में की गई घोषणाओं पर विचार और सुझाव जुटा रही है, ताकि सभी योजनाओं पर सही दिशा में काम हो सके।प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान का उद्देश्य है कि देश के कारीगरों, शिल्पकारों को घरेलू और इंटरनेशनल वैल्यू चेन से कनेक्ट किया जा सके।
इस तरह से सरकार उनके उत्पादों की क्वालिटी बेहतर करना चाहती है। साथ ही उन प्रोडक्ट्स को ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच पहुंचाने की भी कोशिश की जा रही है। इस योजना को पीएम विकास नाम दिया गया है और देश के लाखों असंगठित क्षेत्र के कारीगरों को इसका लाभ दिया जा रहा है।पोस्ट वेबिनार के लिए कुल ब्रेकआउट सेशन होंगे। इसमें केंद्र सरकार के मंत्रालयों के मंत्री और सेक्रेटरी शामिल रहेंगे। इनके साथ ही इंडस्ट्री, कारीगरों, वित्तीय संस्थान, एक्सपर्ट्स और एंटरप्रेन्योरशिप से जुड़े अधिकारी भी शामिल रहेंगे।
विभिन्न राज्यों के अधिकारियों को भी इससे जोड़ा जाएगा। माइक्रो, स्माल, मीडियम एंटरप्राइजेज मिनिस्ट्री और कपड़ा मंत्रालय के कई अधिकारी इस वेबिनार का हिस्सा बनेंगे। इस वेबिनार का मूल उद्देश्य है कि बजट में की गई घोषणाओं का किस तरह सही तरीके से लागू किया जाए ताकि देश के लोंगों को उसका पूरा लाभ मिल सके।इससे पहले पोस्ट बजट वेबिनार सीरीज के तहत पीएम मोदी महिला सशक्तिकरण विषय पर भी वेबिनार को संबोधित कर चुके हैं।
इस दौरान बजट में महिला कल्याण के लिए घोषिय की गई योजनाओं पर चर्चा हुई। इसके साथ ही इन योजनाओं को लागू करने पर भी मंथन किया गया।