Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » यह सात आदतें बना रहे दिमाग को समय से पहले बूढ़ा
    शीर्ष आलेख

    यह सात आदतें बना रहे दिमाग को समय से पहले बूढ़ा

    By Tv 36 HindustanMarch 12, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का उस तरह ख्याल नहीं रख पाते, जिस तरह रखना चाहिए। हमारे पूरे शरीर में मस्तिष्क एक अहम भूमिका निभाता है. लेकिन जिस प्रकार इंसान का शरीर बूढ़ा होता है उसी तरह समय के साथ दिमाग भी बूढ़ा होने लगता है. समय के साथ-साथ दिमाग बूढ़ा होने का एक मुख्य कारण आपकी उम्र का बढ़ना है. लेकिन अगर आपका दिमाग शरीर से पहले ही बूढ़ा होने लगे तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. खराब लाइफस्टाइल, हेल्दी डाइट ना लेना ये सभी चीजें समय से पहले ही आपके दिमाग को बूढ़ा करने लगती हैं. तो अगर आप चाहते हैं कि समय से पहले आपका दिमाग बूढ़ा ना हो तो इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी कुछ आदतों को छोड़ दें. आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में जो आपके दिमाग को समय से पहले ही बूढ़ा कर रही हैं

    .Health Tips:खराब लाइफस्टाइल- उन लोगों का दिमाग समय से पहले ही बूढ़ा होने लगता है जो रेगुलर एक्सरसाइज करने की बजाय अपना पूरा समय काउच में बैठे-बैठे निकाल देते हैं. इससे आपकी ओवलऑल हेल्थ पर भी काफी बुरा असर पड़ता है. इससे आपको धीरे-धीरे कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं और आपका दिमाग भी तेजी से बूढ़ होता है.

    शराब का अत्यधिक सेवन- जो लोग रोजाना शराब का सेवन नहीं करते लेकिन किसी एक दिन जरूरत से ज्यादा शराब पी लेते हैं उनका दिमाग भी तेजी से बूढ़ा होने लगता है. अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन करने की वजह से दिमाग की कोशिकाओं पर काफी बुरा असर पड़ता है.

    स्मोकिंग करना- बहुत ज्यादा स्मोकिंग करने की वजह से भी आपके दिमाग की सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है. साल 2010 में हुई एक स्टडी के मुताबित, जो लोग बहुत अधिक मात्रा में स्मोकिंग करते हैं उनमें अल्जाइमर की बीमारी होने का खतरा दोगुना होता है.

    शुगरी चीजों का सेवन- हार्वर्ड यूीनिवर्सिटी के मुताबिक, शुगर का अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से आपका दिमाग संकुचित होने लगता है. इससे दिमाग तक जाने वाले ब्लड का फ्लो भी काम कम होता है. जब दिमाग तक सही मात्रा में खून पहुंच ही नहीं पाएगा तो आपको कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है जैसे ब्रेन स्ट्रोक आदि

    .नींद पूरी ना करना- जो लोग रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद नहीं लेते उनका दिमाग भी समय से पहले ही बूढ़ा होने लगता है. साथ ही इसका असर आपकी स्किन पर भी देखने को मिलता है. कम सोने से स्ट्रेस लेवल भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है.

    हेल्‍दी डाइट ना लेना- अगर आप अपनी डाइट में हेल्‍दी चीजों का सेवन नहीं करते तो इससे भी तेजी से आपका दिमाग बूढ़ा होने लगता है. हरी सब्जियां जैसे पालक, केल जैसी सब्जियां आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए काफई फायदेमंद होती है खासतौर पर आपके दिमाग के लिए भी.

    बहुत ज्यादा ऑनलाइन समय बिताना- बीते कुछ सालों में लोगों का स्क्रीन टाइम काफी बढ़ गया है. एजिंग एंड मैकेनिज्म ऑफ डिजीज में छपी स्टडी के मुताबिक, कम्प्यूटर और स्मार्टफोन से निकलने वाली ब्लू लाइट हमारी आंखों और स्किन पर तो बहुत बुरा असर डालती ही है साथ ही आपके दिमाग पर भी इसका काफी बुरा प्रभाव पड़ता है. ब्लू लाइट मस्तिष्क और आंखों की कोशिकाओं दोनों को नुकसान पहुंचाती है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकांग्रेस की तरफ से अनियमित कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सुशील आनंद शुक्ला ने कहा…
    Next Article बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां का हुआ निधन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम साय का किसानों के हित में बड़ा निर्णय, खेती-किसानी के लिए मिलेगा पर्याप्त डीजल, प्रतिबन्ध के बाद भी इसमें मिलेगा डीजल…

    May 25, 2026

    26 मई को केंद्र सरकार के 12 साल होंगे पूरे, घर घर उपलब्धि पहुंचाने चलेगा ये विशेष अभियान…

    May 25, 2026

    सीएम डॉ. मोहन ने मां वाग्देवी की पूजा के बाद दी बड़ी सौगात, अब धार में बनेंगे मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान

    May 25, 2026

    सीएम डॉ. मोहन ने मां वाग्देवी की पूजा के बाद दी बड़ी सौगात, अब धार में बनेंगे मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम साय का किसानों के हित में बड़ा निर्णय, खेती-किसानी के लिए मिलेगा पर्याप्त डीजल, प्रतिबन्ध के बाद भी इसमें मिलेगा डीजल…
    • 26 मई को केंद्र सरकार के 12 साल होंगे पूरे, घर घर उपलब्धि पहुंचाने चलेगा ये विशेष अभियान…
    • सीएम डॉ. मोहन ने मां वाग्देवी की पूजा के बाद दी बड़ी सौगात, अब धार में बनेंगे मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान
    • सीएम डॉ. मोहन ने मां वाग्देवी की पूजा के बाद दी बड़ी सौगात, अब धार में बनेंगे मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान
    • लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?