भोपाल। मध्यप्रदेश के जेल में बंद कैदियों के लिए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा ऐलान किया है। मंत्री ने कैदियों के पारिश्रमिक में वृद्धि की घोषणा की है। कुलश कैदियों को 120 रुपए बढ़ाकर 154 रुपए किया गया है।
आपको बता दें कि प्रदेश के जेलों में कुल 21 हजार कैदी सजा काट रहे हैं। सभी को पहले 120 रुपए पारिश्रमिक मिलता था। जिसके बाद अब 154 किया गया है। वहीं अकुशल कैदियों को 72 रुपए की जगह 92 रुपए मिलेंगे।