वीकेंड मैरिज की शुरुआत जापान से हुई है। जापान में यह ट्रेंड काफी ज्यादा चलन में है। लोगों का मानना है कि शादीशुदा होने के बाद उन्हें पर्सनल स्पेस नहीं मिल पाता है। ऐसे में उन्होंने वीकेंड मैरिज ट्रेंड शुरू किया, जिसमें वह अपने पार्टनर से सिर्फ हफ्ते के 2 दिन ही मिला करते हैं। इससे वह काफी खुश हुए और दोनों में प्यार भी बढ़ा।सिंगल वाली फीलिंग चूंकि, इस तरह की शादी में कपल्स एक दूसरे से सिर्फ वीकेंड पर ही मुलाकात करते हैं और बाकी हफ्ते के 5 दिन अकेले रहते हैं, तो ऐसे में उन्हें सिंगल वाली फील आती है और 2 दिन वह मैरिड कपल की तरह इंजॉय करते हैं। यह ट्रेंड जापान की औरतों को सबसे ज्यादा पसंद आया, क्योंकि इस वजह से वह आजादी से अपनी जिंदगी जी पा रही हैं और हफ्ते में एक या दो दिन अपने पति से मिलकर उन्हें काफी खुशी भी होती है।
अलग मेंटालिटी वाले लोगों के लिए एकदम परफेक्ट कई बार पार्टनर्स अलग-अलग मेंटालिटी के होते हैं और उन्हें अपनी लाइफस्टाइल अलग तरीके से जीना पसंद होता है. उन्हें वीकेंड मैरिज का कांसेप्ट खूब पसंद आ रहा है, क्योंकि इससे कपल्स एक दूसरे की लाइफस्टाइल में बिल्कुल नहीं झांकते और दोनों अपने अंदाज में अपनी जिंदगी जीते हैं।
जापान के लोगों का यह भी मानना है कि वीकेंड मैरिज से वह अपने करियर पर ज्यादा फोकस कर पाते हैं और हफ्ते के अंत में फैमिली टाइम बिताकर अपने हफ्ते भर के स्ट्रेस को भी कम कर लेते हैं।यहां के लोगों का मानना है कि वीकेंड मैरिज इसलिए भी फायदेमंद है, क्योंकि इससे उन्हें खुद के लिए टाइम भी मिलता है और वह घर की टेंशन और हस्बैंड की देखभाल और बाकी चीजों से बच जाती और खुद को समय दे पाती है।