Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सोशल मॅट्रिमोनी साइट में शादी का झांसा देकर युवती से ढाई लाख की ठगी…
    अपराध

    सोशल मॅट्रिमोनी साइट में शादी का झांसा देकर युवती से ढाई लाख की ठगी…

    By Tv 36 HindustanMarch 23, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायगढ़

    पुलिस चौकी खरसिया एवं सायबर सेल की टीम को जिले की युवती के साथ ₹2.34 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी से धोखाधड़ी की सारी रकम बरामद करने में सफलता हाथ लगी है। 22 फरवरी को पुलिस चौकी खरसिया में स्थानीय युवती ने रूद्र जांगडे निवासी रायपुर नाम के युवक पर 2,34,000 रूपये की धोखाधड़ी करने लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया

    रिपोर्ट पर धारा 420 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पीड़ित युवती बताई कि करीब 2 महीने पहले एक मॅट्रिमोनी साइट में शादी के लिये अपना बायोडाटा डाली थी । तब एक युवक कॉल कर शादी के संबंध में चर्चा किया। उसने अपना नाम रूद्र जांगडे निवासी रायपुर एवं बिलासपुर का रहने वाला बताया । रूद्र जांगडे ने अपने आपको रेल्वे का कर्मचारी होना बताया और रेल्वे में नौकरी लगाने की बात कर सभी डाक्युमेंट लेकर रायपुर बुलाया।

    तब उसके कहने पर 09 जनवरी को रायपुर गई, एक आफिस में रूद्र ले जाकर फार्म भरवाया और दस्तावेज का फोटोकापी लिया । वहां फार्म जमा करने के लिये 8,000 रूपये लगेगा कहने पर रूद्र एटीएम लेकर 8,000 रूपये निकाला। उसके बाद वापस घर खरसिया आ गई । 13 जनवरी को फिर रूद्र रायपुर बुलाया जहां मोबाईल लेकर उसमें ईमेल आईडी बनाया और कुछ जानकारी भी ले लिया, बोला कि फार्म में ये सभी जानकारी जरूरी है । रायपुर से ट्रेन में घर वापस आते समय मोबाईल चेक करने पर पता चला कि मोबाईल आटोमेटिक रिसेट हो गया था । 01 फरवरी को बैंक में रूपये निकालने गई तो खाते में जिरो बैलेंस था । बैंक स्टेटमेंट निकालने पर पता चला कि 13 से 16 जनवरी तक अलग-अलग दिन में कुल 2,34,000 रूपये का आहरण हो चुका था । बैंक में किसी और व्यक्ति के खाते में रूपयों ट्रांसफर होने की जानकारी मिली

    मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया निमिया पाण्डेय के नेतृत्व में तत्काल चौकी प्रभारी खरसिया उप निरी. अमिताभ प्रकाश खाण्डेकर, प्रधान आरक्षक मनोज मरावी, आरक्षक चन्द्रसिंह राठिया के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया साथ ही साइबर सेल की टीम को टेक्निकल इनपुट प्रदाय करने के निर्देश दिए गए। पुलिस चौकी खरसिया की टीम रायपुर जाकर आरोपी पतासाजी किया गया। संदेही रूद्र जांगड़े का वास्तविक नाम धनसाय जांगड़े की जानकारी मिली जिसे हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया।

    धनसाय जांगड़े बताया कि युवती से शादी डॉटकॉम के जरिये संपर्क हुआ था। दोनो लगातार एक सप्ताह तक शादी व अन्य संबंध में बात को लेकर बातचीत किये थे और एक दूसरे को शादी से संबंधित बायोडाटा को एक दुसरे के मोबाईल में भेजे थे। बातचीत के दौरान युवती को अपना नाम रूद्र जांगड़े बताया था तथा नागपुर रेल्वे में टिकट आपरेटर का नौकरी करता हूँ कहकर भरोसे में लेकर रेल्वे में नौकरी लगाने का झांसा देकर 9 जनवरी को कागजात लेकर रायपुर बुलाया था। युवती के आने पर उसे बोला कि नौकरी के लिये मार्कशीट का रजिस्ट्रेशन के लिये जो फीस लगेगा वो एटीएम से भुगतान होगा

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news social media Today news खरसिया एवं सायबर सेल सोशल मॅट्रिमोनी साइट
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleब्रेकिंग : मशहूर रैपर एमसी स्टैन इन युवकों को पीटा…
    Next Article सीएम बघेल अपना वादा पूरा किया पत्रकारों के हित में दूसरा बड़ा फैसला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में गेस्ट टीचर भर्ती शुरू, Portal 3.0 से होगा पूरी तरह डिजिटल चयन…

    May 3, 2026

    जबलपुर क्रूज हादसा; बेटे विराज का शव मिलते ही फफक-फफक कर रोपड़े पिता: इसमें मां की भी जा चुकी है जान…

    May 3, 2026

    रायगढ़ को मिला है,प्रेस क्लब भवन का तोहफा…

    May 3, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर की है पूजा-अर्चना…

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में गेस्ट टीचर भर्ती शुरू, Portal 3.0 से होगा पूरी तरह डिजिटल चयन…
    • जबलपुर क्रूज हादसा; बेटे विराज का शव मिलते ही फफक-फफक कर रोपड़े पिता: इसमें मां की भी जा चुकी है जान…
    • रायगढ़ को मिला है,प्रेस क्लब भवन का तोहफा…
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर की है पूजा-अर्चना…
    • केंद्र सरकार का बड़ा फैसला रोहित जैन को RBI का डिप्टी गवर्नर नियुक्त, इतने साल का कार्यकाल तय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?