मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने व्हाट्सऐप पर ‘ग्रुप्स’ के लिए दो नए अपडेट की घोषणा की है, जिसमें एडमिन्स के लिए नए कंट्रोल मिलेंगे और ग्रुप में डिजाइन में कुछ सामान्य बदलाव शामिल हैं। ये दोनों नए फीचर्स व्हाट्सऐप पर आने वाले सप्ताह में रोल आउट कर दिए जाएंगे। ये फीचर्स व्हाट्सऐप द्वारा कम्युनिटी लॉन्च करने के कुछ ही महीनों बाद आए हैं। ये फीचर्स अब व्हाट्सपऐप में होने वाले डिस्कशन को और अधिक सुलभ बनाएंगे।
कंपनी ने कहा, “पिछले साल, हमने लोगों को व्हाट्सऐप पर अपने ग्रुप्स से अधिक लाभ उठाने में मदद करने के लिए कम्युनिटज की शुरुआत की थी। लॉन्च करने के बाद से, हम एडमिन्स और यूजर्स के लिए समान रूप से और भी अधिक टूल बनाना चाहते हैं। आज हम कुछ नए बदलाव लाने के लिए उत्साहित हैं जो हमने एडमिन के लिए ग्रुप्स को अधिक नेविगेट करने में आसान बनाने के लिए किए हैं।”