Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मुंह के छाले से है परेशान तो आजमाएं ये नुस्खा, जल्दी मलेगा आराम…
    समाचार

    मुंह के छाले से है परेशान तो आजमाएं ये नुस्खा, जल्दी मलेगा आराम…

    By Tv 36 HindustanMarch 25, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हेल्थ टिप्स: मुंह में छाले होना वैसे तो कोई गंभीर समस्या नहीं मानी जाती. क्योंकि इसका सामना जिंदगी में किसी न किसी वजह से हर किसी को करना पड़ता है. ये आमतौर पर 1 हफ्ते के भीतर ठीक हो जाते हैं. हालांकि अगर ये लंबे समय के बाद भी ठीक नहीं हो रहे तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. क्योंकि छालों का ज्यादा समय तक मुंह में बने रहना किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है, खासतौर से कैंसर का

    नॉर्मल छाले कुछ समय बाद ठीक हो जाते हैं. हालांकि इनकी वजह से खाने-पीने में काफी दिक्कत होती है. कई बार खाना खाते वक्त दांत लग जाने या ज्यादा मिर्च वाला खाना खाने की वजह से इनमें तेज दर्द होने लगता है. कभी-कभी ब्लीडिंग भी शुरू हो जाती है. जीभ पर छाले होने के कई कारण होते हैं, जैसे- यीस्ट इन्फेक्शन, हाईड्रेशन की कमी, जीभ का कटना, एलर्जी, ठीक से पेट साफ न होना, कब्ज रहना आदि. वैसे तो यह समस्या खुद-ब-खुद ठीक हो जाती है. हालांकि अगर आपके जीभ के छाले ज्यादा तकलीफ दे रहे हैं तो आप इन घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं. इससे आपको काफी राहत मिलेगी.

     जीभ और मुंह के छालों को कैसे ठीक करें?

    तुलसी के पत्ते

    तुलसी के पत्ते अपने चिकित्सीय गुणों के लिए प्रसिद्ध हैं. इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं. तुलसी के 2-3 पत्ते चबाने से छालों पर ठंडक महसूस होती है. इसको निरंतर चबाने से छालों को जल्दी ठीक करने में मदद मिलेगी.

    योगर्ट

    योगर्ट एंटीऑक्सिडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों वाला एक नेचुरल प्रोबायोटिक है. ये सभी गुण दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं. अपनी डाइट में नियमित रूप से एक कप योगर्ट शामिल करने से आपको छालों से जल्दी छुटकारा पाने में मदद मिलेगी. 

    नारियल का तेल

    नारियल के तेल में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जीभ के छाले को ठीक करने में मदद कर सकते हैं. छाले पर नारियल के तेल को भीगी हुई रुई से लगाएं. फिर 10 मिनट के लिए छोड़ दें और पानी से अपना मुंह धो लें.

    एलोवेरा जेल

    एलोवेरा जेल में स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाने वाले कई गुण पाए जाते हैं. ये अपने प्राकृतिक उपचार के लिए जाने जाते हैं. एलोवेरा जेल को छाले पर लगाने से दर्द और सूजन से जल्दी राहत मिल सकती है. आपको बस ताजा जेल छाले पर लगाना है और 5-10 मिनट के लिए छोड़ देना है और फिर धो लेना है.

    साधारण नमक

    नमक के रोगाणुरोधी गुण मुंह के संक्रमणों से लड़ने में मदद कर सकते हैं. एक कप गर्म पानी में एक चम्मच नमक मिलाएं और फिर इससे अपना मुंह अच्छी तरह से धो लें. ये नुस्खा छाले को जल्दी ठीक करने में मदद करेगा.

    Post Views: 0

    Hindi news If you are troubled by mouth ulcers india then try this recipe Today news you will get relief soon...
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगोधन न्याय योजना को मिला एक और राष्ट्रीय अवार्ड, सीएम बघेल ने प्रदेशवासियों को दी शुभकमनाएं…
    Next Article जानिए क्या है डिप्रेशन,कैसे इससे बचा जाए ?
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश के युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर..

    October 9, 2026

    आखिर कौन हैं ‘नवी’ पिल्लै जिन्हें मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार, भारत से भी है नाता…

    October 9, 2026

    निगम क्षेत्र का चौथा सेवा संकल्प शिविर पं. रविशंकर शुक्ल नगर जोन में आयोजित नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने की अपील

    October 9, 2026

    कोरबा ‘चटकारा चौपाटी’ को मिला फूड सेफ्टी हब प्रमाणपत्र खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन में उपलब्धि

    October 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश के युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर..
    • आखिर कौन हैं ‘नवी’ पिल्लै जिन्हें मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार, भारत से भी है नाता…
    • निगम क्षेत्र का चौथा सेवा संकल्प शिविर पं. रविशंकर शुक्ल नगर जोन में आयोजित नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने की अपील
    • कोरबा ‘चटकारा चौपाटी’ को मिला फूड सेफ्टी हब प्रमाणपत्र खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन में उपलब्धि
    • विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर रंगोली, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं से दिया जागरूकता का संदेश
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?