Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जानिए क्या है डिप्रेशन,कैसे इससे बचा जाए ?
    समाचार

    जानिए क्या है डिप्रेशन,कैसे इससे बचा जाए ?

    By Tv 36 HindustanMarch 25, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आजकल दिन प्रतिदिन डिप्रेशन की खबर आती रहती है की डेप्रेशन के चलते किसी ने आत्महत्या कर ली ,या किसी स्टूडेंट ने अपनी जान दे दी। आजकल डेप्रेशन बड़ा ही आम शब्द बन गया है लेकिन जितना ही ये आम होता चला जा रहा है उतना ही घातक भी ,मनोविज्ञानक कहते है की अगर डिप्रेशन का सही से इलाज न किया जाये तो ये बेहद ही गंभीर रूप ले सकता है। दरअसल हम भारतीयों में खासकर मानसिक स्थितियों को लेकर बहुत सारी भ्रांतियां हैं।

    किसी भी दिमागी स्थिति को हम सीधे पागलपन का खिताब दे देते हैं, अंधविश्वास के चलते झाड़-फूंक करवा लेते हैं लेकिन सायकायट्रिस्ट या काउंसलर के पास जाने से डरते हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि दिमागी समस्याओं को हम बीमारी मानते ही नहीं। इन्हें वहम मानकर चलते हैं। डिप्रेशन जैसी स्थितियां जो सही इलाज से बिल्कुल सामान्य हो सकती हैं, वे बिगड़ कर गम्भीर स्तर तक पहुंच जाती हैं। देश के बड़े भाग में आज भी सायकायट्रिस्ट या काउंसलर के पास जाना क्या उनका नाम लेना भी अच्छा नहीं माना जाता। डिप्रेशन की स्थिति में भी ऐसा ही होता

    डिप्रेशन का इलाज चाहिए: डिप्रेशन की समस्या नई नहीं है। लेकिन इस समस्या को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। लोगों को लगता है इसे तूल देने की क्या जरूरत, बस इसकी तरफ से ध्यान हटा दो, ये ठीक हो जायेगा। क्योंकि डिप्रेशन विप्रेशन कुछ नहीं होता। रिसर्च यह साबित कर चुकी हैं कि यदि डिप्रेशन की स्थिति को समझते ही मरीज को इलाज मिल जाये तो आत्महत्या जैसी घटनाओं को बड़े पैमाने पर रोका जा सकता है। लेकिन होता अक्सर इसका उल्टा है। वर्तमान में कुछ प्रतिशत लोग इस समस्या को लेकर जागरूक तो हुए हैं लेकिन वे भी कई सारी भ्रांतियों में जकड़े हुए हैं। इसलिए जरूरी है कि सही जानकारी रखें और असमंजस में न पड़ें। इन कुछ बातों का ध्यान रखें।

    डिप्रेशन कल्पना नहीं है:असल में यह सच्चाई से बचने का बहाना भर है। जबकि सच यह है कि डॉक्टर जब ब्रेन की स्कैनिंग करते हैं तो डिप्रेशन के मरीजों में नर्व्स तक सिग्नल्स जाने वाले ब्रेन के कैमिकल्स असंतुलित दिखाई देते हैं। इसलिए डिप्रेशन को कल्पना मानकर खारिज न करें।

    डिप्रेशन किसी को भी हो सकता है:लोग आमतौर पर एक धारणा बनाकर चलते हैं कि डिप्रेशन तो उसी को होगा जो किसी दुख से गुजरा हो लेकिन ऐसा नहीं है। कई बार सारे साधन और खुशियां होते हुए भी व्यक्ति किसी भावनात्मक उथल-पुथल से गुजर सकता है। हम आये दिन अखबारों में किसी सेलिब्रिटी या अमीर व्यक्ति के बारे में पढ़ते हैं कि उन्होंने डिप्रेशन की वजह से जान दे दी। डिप्रेशन ऐसी स्थिति है जो किसी भी उम्र या वर्ग के महिला-पुरुष किसी में भी हो सकती है। यहां तक कि बच्चों में भी। यही नहीं यह कई बार अनुवांशिक भी हो सकता है।

    अलग हो सकते हैं डिप्रेशन के लक्षण: डिप्रेशन के लक्षण भी सब में समान हों जरूरी नहीं। केवल दुखी दिखना, रोना, हताश दिखना ही लक्षण नहीं हैं। चिड़चिड़ाहट, गुस्सा, खीज, एकाग्रता का न होना, बहुत ज्यादा खाने लगना या खाना बंद कर देना, अकेले रहना पसंद करना या बेवजह उत्साह दिखाना या एकदम चुप्पी साध लेना भी डिप्रेशन का लक्षण हो सकता है। हो सकता है कि जो व्यक्ति आपको ऊपर से बिल्कुल सामान्य लग रहा हो वह अंदर से बहुत उथल-पुथल से गुजर रहा हो।

    सहयोग करें, साथ दें: डिप्रेशन से बाहर आने के लिए मरीज का इलाज तो जरूरी है ही। यह भी जरूरी है कि उसे अपने आस पास स्वस्थ और सकारात्मक माहौल मिले। मरीज की स्थिति को समझने वाले दोस्तों, परिचितों या परिवार के साथ समय गुजारना, बातचीत करना, नियमित एक्सरसाइज और पोषक खान-पान जारी रखना, काउंसिलिंग सेशंस को नियमित रखना और पूरा इलाज लेना, साथ ही खुद पर विश्वास जगाना, इस समस्या से बाहर आने में चमत्कारी साबित हो सकते हैं। इसलिए जब भी किसी व्यक्ति में कोई लक्षण दिखे तो उसकी ओर मदद का हाथ बढ़ाएं, क्या पता आप एक अनमोल जीवन बचाने में योगदान दे सकें।

    Post Views: 0

    Hindi news how to avoid it? india Know what is depression Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुंह के छाले से है परेशान तो आजमाएं ये नुस्खा, जल्दी मलेगा आराम…
    Next Article प्रॉपर्टी घटना : घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग 8 साल की मासूम की मौत…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल भारत बंद घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर; स्कूल, बैंक और दफ्तर भी रहेंगे बंद…

    February 11, 2026

    महाकुंभ से फिल्मों तक वायरल गर्ल की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज…

    February 11, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक में किसानों को होली से पहले मिलेगा भुगतान, विनियोग विधेयक 2026 को मंजूरी…

    February 11, 2026

    उत्सव सा मनाया गया वजन त्यौहार और नेवता भोज, सामाजिक समरसता से एकता भाईचारे की मिसाल पहल से बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल भारत बंद घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर; स्कूल, बैंक और दफ्तर भी रहेंगे बंद…
    • महाकुंभ से फिल्मों तक वायरल गर्ल की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज…
    • साय कैबिनेट की बैठक में किसानों को होली से पहले मिलेगा भुगतान, विनियोग विधेयक 2026 को मंजूरी…
    • उत्सव सा मनाया गया वजन त्यौहार और नेवता भोज, सामाजिक समरसता से एकता भाईचारे की मिसाल पहल से बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस…
    • बालको नगर कोरबा में भक्ति की गूंज: श्री राम कथा स्थल पर रुद्राभिषेक और पार्वती पूजन में उम्र आस्था का सागर
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?