Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मेरे लिए दुआ करना‘ मशहूर एक्ट्रेस की बिगड़ी तबीयत, फैंस से कही ये बात…
    समाचार

    मेरे लिए दुआ करना‘ मशहूर एक्ट्रेस की बिगड़ी तबीयत, फैंस से कही ये बात…

    By Tv 36 HindustanMarch 26, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस लता सबरवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट करके एक शॉकिंग खबर शेयर की है। एक्ट्रेस ने बताया है कि उनके गले में गांठें बन गई हैं। लता सबरवाल ने इंस्टाग्राम पर इस पारे में पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, “प्लीज मेरे लिए दुआ करें। हाल ही में अपनी गले की समस्या को लेकर ENTविजिट किया था।”

    लता सबरवाल के गले में हुई प्रॉब्लम
    एक्ट्रेस ने बताया, “मेरे वॉयस बॉक्स में गांठें बन रही हैं। इसलिए अभी कम से कम एक हफ्ते तक मुझे पूरी तरह खामोश रहने की सलाह दी गई है।” लता ने हालांकि अपनी पोस्ट में बताया है कि अभी यह बिलकुल शुरुआती स्टेज में है, लेकिन यह एक गंभीर समस्या बन सकती है। लता सबरवाल ने लिखा, “यह एक बहुत गंभीर समस्या है, अगर मैंने इसका ख्याल नहीं रखा तो मेरी आवाज बदल सकती है या फिर पूरी तरह जा भी सकती है।”

    एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने किया कमेंट

    लता सबरवाल के यह पोस्ट करने के कुछ ही देर बाद ‘दिया और बाती हम’ फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने उनके जल्दी ठीक होने की दुआ की है। ढेरों फैंस ने भी लता सबरवाल के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की है। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “दुआ करता हूं कि आप जल्दी ठीक हो जाएं। फिक्र मत कीजिए, जल्द ही आप फिर से चहचहाती नजर आएंगी।”

    इंस्टा स्टोरी में बताया हेल्थ अपडेट

    लता सबरवाल ने बाद में एक इंस्टा स्टोरी शेयर की जिसमें उन्होंने बताया कि वह अब पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही हैं। उन्होंने एक फोटो अपलोड की जिसमें वह लैपटॉप के सामने बैठकर कुछ काम करती नजर आ रही हैं। स्टोरी में उन्होंने लिखा, “बेहतर महसूस कर रही हूं, अभी भी शांत रह रही हूं, नए वीडियोज पर काम कर रही हूं। मैं जल्द ही नई ऊर्जा के साथ वापसी करूंगी।”

    Post Views: 0

    'Pray for me' famous actress's health deteriorated Hindi news india said this to the fans... Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजिला एवं सत्र न्यायालय रायपुर के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु साक्षात्कार 29 मार्च तक…
    Next Article गोधन न्याय योजना को मिला एक और राष्ट्रीय अवार्ड…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर कौन-सी राशिवालों को किस ज्योतिर्लिंग के करने चाहिए दर्शन जानिए ज्योतिषीय महत्व…

    June 4, 2026

    गर्मी में AC के साथ फैन चलाने का ये सही तरीका, कूलिंग भी बढ़ेगी और बिजली भी बचेगी…

    June 4, 2026

    तुर्की का पाकिस्तान पर ‘यू-टर्न’भारत से दोस्ती के लिए क्यों मजबूर हुए एर्दोगन जानें अंकारा की ये रणनीति…

    June 4, 2026

    नए शैक्षणिक सत्र से पहले सरकारी स्कूलों के छात्रों को बड़ी राहत, एक साथ मिलेंगे यूनिफॉर्म के…

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर कौन-सी राशिवालों को किस ज्योतिर्लिंग के करने चाहिए दर्शन जानिए ज्योतिषीय महत्व…
    • गर्मी में AC के साथ फैन चलाने का ये सही तरीका, कूलिंग भी बढ़ेगी और बिजली भी बचेगी…
    • तुर्की का पाकिस्तान पर ‘यू-टर्न’भारत से दोस्ती के लिए क्यों मजबूर हुए एर्दोगन जानें अंकारा की ये रणनीति…
    • नए शैक्षणिक सत्र से पहले सरकारी स्कूलों के छात्रों को बड़ी राहत, एक साथ मिलेंगे यूनिफॉर्म के…
    • तपती दोपहरी में जनसेवा का जुनून: वार्ड 40 का युवा पार्षद बना प्यासे लोगों की उम्मीद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?