Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पेट के लिए बेहद फायदेमंद है पपीता, जानिए कब नहीं खाना चाहिए ?
    समाचार

    पेट के लिए बेहद फायदेमंद है पपीता, जानिए कब नहीं खाना चाहिए ?

    By Tv 36 HindustanMarch 27, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    स्वस्थ रहने के लिए अक्सर हरी सब्जियों और फलों के सेवन की सलाह दी जाती है। वहीं किसी रोग विशेष में भी डॉक्टर किसी खास सब्जी या फल के सेवन को डाइट में शामिल करने को कहते हैं। इन पौष्टिक आहारों में पपीता शामिल है। विशेषज्ञों के मुताबिक, पपीता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पपीता का सेवन करने से कई तरह के रोगों से छुटकारा मिलता है। हालांकि पपीता कई बार नुकसानदायक भी हो सकता है।

    पपीता में पाए जाने वाले पोषक तत्व
    पपीता को विटामिन ए का खजाना माना जाता है। पपीते में अत्यधिक मात्रा में विटामिन ए होता है, इसके अलावा विटामिन सी भी पाया जाता है। वहीं पपीते में अधिकांश मात्रा में पानी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट पदार्थ, क्षार तत्व, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, शर्करा आदि पाया जाता है। प्राकृतिक तौर पर इसमें फाइबर, कैरोटिन और मिनरल्स पाए भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

    अगर आप भी पपीते का रोजाना सेवन करते हैं तो जान लीजिए कि पपीता आपके लिए कितना फायदेमंद और नुकसानदायक हो सकता है –
    पपीता खाने के फायदे
    पपीते का सेवन हृदय रोगों से बचाव करता है
    पपीते के बीज का उपयोग करते पाचन प्रक्रिया को बेहतर कर सकते हैं।
    पपीता में पाए जाने वाले औषधीय गुण आंखों की सुरक्षा के लिए लाभकारी हैं।
    गठिया के मरीजों को पपीते का सेवन करना चाहिए, उसके लिए पपीता उपयोगी है।
    त्वचा की रंगत में सुधार के लिए पपीता लाभकारी है।
    बालों को मजबूत करने और घने बनाने के लिए पपीते के पत्तों के रस का उपयोग कर सकते हैं।
    विशेषज्ञों के मुताबिक कैंसर से बचाव में पपीते के बीज फायदेमंद होते हैं।
    अधिक वजन होने पर मोटापा घटाने के लिए लोग पपीते का उपयोग कर सकते हैं।
    उच्च रक्तचाप के इलाज में कच्चे पपीते को फायदेमंद बताया गया है।
    प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए भी पपीता का सेवन लाभकारी है।

    पपीता के सेवन के नुकसान
    गर्भावस्था में पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए। पपीते में लेटेक्स पाया जाता है तो गर्भाशय के संकुचन की वजह बन सकता है। जिससे गर्भपात, प्रसव दर्द, शिशु में असामान्यताएं हो सकती हैं।
    स्तनपान कराने वाली माताओं को पपीते के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
    उच्च मात्रा में पपीते का सेवन पीलिया की समस्या को बढ़ाता है।
    पपीते का अधिक सेवन नाक में कंजेशन, झनझनाहट, दमा जैसी सांस संबंधी समस्या के शिकार हो सकते हैं।
    गुर्दे की पथरी की समस्या भी अधिक पपीते के सेवन के कारण हो सकती है।
    एक साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पपीते का सेवन नुकसानदायक हो सकता है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलकड़ी बीनने गए ग्रामीण पर बाघ ने मारा झपट्टा, 1 की मौत …
    Next Article पैरों में झुनझुनी या दर्द है तो हो सकती है ये गंभीर बीमारी …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…

    March 3, 2026

    NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…

    March 3, 2026

    पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…
    • मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…
    • NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…
    • पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…
    • कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?