
लुधियाना
पंजाब के लुधियाना में बस स्टैंड रोड पर सेक्स रैकेट धड़ल्ले से चल रहा है। ये इलाका थाना डिवीजन नंबर 5 और चौकी कोचर मार्केट एरिया में आता है। सड़क पर युवतियां खड़ी होकर ग्राहकों को जाल में फंसा होटलों के कमरों में ले जा रही है। वहीं कुछ एक महिलाएं ऐसी भी है जो लूटपाट का गैंग भी चला रही है। देर रात बस स्टैंड रोड की वीडियो सामने आई। जहां कुछ महिलाएं और युवतियां ग्राहकों के साथ बातचीत कर रही थी। इतने में इलाके में गश्त करते हुए पुलिस कर्मचारी मौके पर आ पहुंचे। पुलिस को देख युवतियां सड़क पर दौड़ती दिखीं।
बता दें करीब डेढ़ महीने पहले इसी इलाके में दो होटलों पर पुलिस ने कार्रवाई की थी और करीब 18 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस रेड के बाद दोबारा इस इलाके में कभी पुलिस ने कोई दबिश नहीं दी। इलाका निवासी दविंदर ने बताया कि जब थाना या चौकी का कोई नया SHO या इंचार्ज आता तो एक बार इन होटलों या गेस्ट हाउस में चल रहे अनैतिक कार्य पर कार्रवाई जरूर होती है, लेकिन कुछ दिनों बाद पता नहीं क्या कारण है कि दोबारा चौकी या थाना से कोई कर्मचारी दबिश नहीं देता। एक सेक्स वर्कर ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इलाके में युवतियां नशे की लत से ग्रसित है। नशा की पूर्ति के लिए ये लड़कियां जिस्मफिरोशी का काम कर रही है। वह खुद सिर्फ शराब पीती है
विशेष अभियान चलाना चाहिए ताकि जिस्मफिरोशी के कारोबार से इन लड़कियों निकाला जा सके। पुलिस को इन लड़कियों को नशा छुड़ाओ केन्द्र में दाखिल करवाना चाहिए। जो लड़कियां नशे की लत से ग्रसित है उन्हें कई प्रकार की बीमारियां तक लग चुकी है। सरकार से अपील है कि उन लोगों के लिए कुछ ऐसा स्वरोजगार दिया जाए ताकि वह इज्जतदार जिंदगी व्यतीत कर सकें। सेक्स वर्कर महिला ने खुलासा किया