टीवी सीरियल ‘मधुबाला’ फेम एक्टर विवियन डीसेना ने सीक्रेट वेडिंग के बाद उनके पिता बनने खबर ने सबको हैरान कर दिया है। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रह रहे विवियन ने पहली बार अपनी बीवी और बेटी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। दरअसल विवियन ने पिछले साल शादी रचाई है और वो अब 4 महीने की बेटी के पिता भी बन चुके हैं।
शादी का किया खुलासाअभिनेता ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने पिछले साल मिश्र में दूसरी शादी भी कर ली है. एक्टर ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपनी शादी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि “हां मैं शादीशुदा हूं और मेरी चार महीने की एक बेटी भी है. मेरी शादी से किसी को क्या लेना देना है? इसमें क्या बड़ी बात है? मैं अपनी शादी और अपनी बेटी के बारे में बता देता लेकिन सही वक्त का इंतजार कर रहा था.
मैं अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखना पसंद करता हूं. मैं नहीं चाहता कि मेरी फैमली लाइमलाइट में बनी रहे. मेरी बीवी नूरान भी यही चाहती है. विवियन ने पिछले साल ही शादी की थी.
धर्म के बारे में की बातएक्टर ने अपने धर्म बदलने के बारे में बताते हुए कहा कि “मेरी जैसी जिंदगी वैसी की वैसी ही है. ज्यादा कुछ नहीं बदला है. मैं ईसाई परिवार में पैदा हुआ था और अब इस्लाम कबूल कर चुका हूं. चार साल पहले रमजान के पाक महीने में मैंने इस्लाम कबूला था. अब मैं हर रोज पांच वक्त की नमाज आदा करता हूं. मन को बहुत शांति मिलती है. इसलिए अब आप लोग कयास लगाने और बातें बनाना बंद करें.