
रायपुर
छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से ईडी की कार्रवाई जारी है। इस जांच में ईडी के हाथ कई बड़े कारोबारियों और अधिकारियों से महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे है। चर्चा है कि कुछ कारोबारियों व अधिकारियों को हिरासत में भी लिया गया है जिन्हें आज कोर्ट में पेश करने की अटकलें थी, देर शाम तक किसी को कोर्ट में पेश नहीं किया गया है
हालांकि इसे लेकर कोर्ट परिसर में हलचलें देखीं गई। खबर मिल रही है कि ईडी ने जिन्हें हिरासत में लिया है उन्हें अब कल अदालत में पेश किया जा सकता है। ईडी ने अभी तक इन ख़बरों की पुष्टि नहीं की है। अधिक जानकारी के लिए लगातार सूत्रों को खंगाला जा रहा है। और पूरे देश के मीडिया घरानों की नज़र ईडी की कार्रवाई पर टिकी हुई है