नई दिल्ली: दिल्ली में मच्छर मारने वाली कॉइल जलाकर सोने से बड़ी घटना हो गई. यहां एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई. यह घटना दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में हुई है. परिवार कॉइल जलाकर सो रहा था. तभी कॉइल के कारण तकिए में आग लग गई. आग लगने से दो लोगों की झलने से मौत हो गई जबकि 4 लोगों की दम घुटने से जान चली गई. फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
Previous Articleजनधन खाते वालों को मिलेंगे हर महीने 3000 रुपए
Next Article आनंद महिंद्रा को पसंद आया इस महिला का काम