मथुरा:- वायरल वीडियो होली के आसपास का बताया जा रहा है. मथुरा रेलवे स्टेशन के प्लेट फॉर्म पर एक शख्स सो रहा है. इसी दौरान जीआरपी के दो सिपाही वहां पहुंचते हैं. एक सिपाही ने सो रहे शख्स के चेहरे पर टॉर्च की लाइट लगाई. तभी दूसरे सिपाही ने अपने जूतों के शख्स के पैरों को कुचला. साथ ही दूसरे सिपाही ने शख्स की पीठ पर लात मारी.
यूपी कांग्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘मथुरा स्टेशन का यह सीन कुछ अंग्रेजों के जमाने जैसा लग रहा है. यहां जमीन पर सो रहे एक यात्री को वर्दी वाले साहब लोग जूतों से दबा रहे. ठोकर मार रहे. लगता है अपराधियों की सेवा करते-करते अब वर्दी भी अपराध के रंग में रंग गई है.’