Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सुखमय जीवन के संकल्प साथ वर वथुओ ने लिए फेरे गरीब परिवारों के लिए विवाह एक चुनौती सरकार इसे दूर किया: राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल….
    कला और संस्कृति

    सुखमय जीवन के संकल्प साथ वर वथुओ ने लिए फेरे गरीब परिवारों के लिए विवाह एक चुनौती सरकार इसे दूर किया: राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल….

    By Tv 36 HindustanMarch 31, 2023Updated:April 15, 2023No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
       कोरबा/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत कोरबा के राजेन्द्र प्रसाद नगर फेस वन दशहरा मैदान और कटघोरा के कवंर समाज भवन में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। योजना अंतर्गत दोनों स्थानों पर  125 वर-वधू के जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे और सुखमय जीवन का संकल्प लेकर एक नई जिंदगी की शुरूआत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन पुनर्वास,पंजीयन एवं स्टाम्प मंत्री जय सिंह अग्रवाल और सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत सहित अन्य अतिथियों ने सभी वर-वधुओं को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। 
          राजस्व मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा यह खुशी की बात है कि आज जिले में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है, जिसमें सामाजिक,धार्मिक रीति-रिवाज का पालन करते हुए सामूहिक विवाह संपन्न कराया जा रहा है। किसी भी गरीब परिवार के लिये बेटी का विवाह करना बहुत चुनौती से भरा होता है,हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना प्रारंभ कर गरीब परिवारों के चुनौती को दूर करने के साथ उन्हें कर्ज में बोझ में दबने से बचाया है। राजस्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विगत साढ़े चार साल से जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर सभी वर्ग को लाभान्वित किया जा रहा है। पात्र हितग्राही शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं। शासन द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 25 हजार रुपए के स्थान पर 50 हजार रुपए दिए जाने की घोषणा की गई है जिसका लाभ आने वाले समय में जरूरतमंद लोगांे को मिलेगा। 
       कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की अध्यक्ष ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री गरीबों और महिलाओं के बारे में बहुत सोचते हैं, इसलिए राज्य के किसान, मजदूर,गरीब परिवार सहित अन्य जरूरतमंद लोगों की शादी की चिंता को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना संचालित किया जा रहा है। जिसका लाभ सभी जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है। पहले जब घर में लड़की पैदा होती थी तब चिंता के साथ कर्ज का बोझ लद जाता था। सामाजिक कुरीतियों और परम्परा के नाम पर खेत,घर, जमीन बिक जाती थीं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन कर एक सार्थक योजना प्रारंभ कर क्रियान्वियत की जा रही है।जो बेटी आज बहू बनकर किसी के घर में जा रही है,उन्हें अपनी बेटी मानकर घर में सम्मान दें। कटघोरा में आयोजित कार्यक्रम में भी सांसद महंत,कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर,पाली-तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा,जिला पंचायत अध्यक्ष शिव कला कंवर,खाद्य आयोग के सदस्य हरीश परसाई,महिला आयोग की सदस्य अर्चना उपाध्याय,गौ सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा,छग मदरसा बोर्ड के सदस्य डॉ शेख इश्तियाक आदि ने आशीर्वचन के साथ सभी जोड़ो को विवाह के बंधन में बंधने की बधाई व शुभकामनाएं दी। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत व साँसद श्रीमती महंत ने नवदम्पत्ति जोड़ो को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए भेट स्वरूप भगवान जय सियाराम की दरबार भेंट की कर सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की हैं। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण,महिला एवं बाल विकास विभाग कीे कार्यक्रम अधिकारी प्रीति खोखर चखियार सहित अधिकारी-कर्मचारी तथा आम नागरिकगण उपस्थित थे।

    धूमधाम से निकली बारात, गरीब परिवारों के लिए वरदान बनी योजना

         मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत कोरबा में 51 और कटघोरा में 74 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इससे पूर्व सामूहिक विवाह में महिला बाल एवं विकास विभाग द्वारा बैण्ड बाजे के साथ बारात निकाली गई और आतिशबाजी की गई। अधिकारियों द्वारा वर का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। गायंत्री मंत्रोपचार के साथ सम्पन्न हुए विवाह में मुड़ापार निवासी दिव्यांग बोट लाल चौहान ने ग्राम डूमरभाठा की यशोदा से शादी रचाई। उन्होंने योजना को लेकर खुशी व्यक्त करते हुए गरीब परिवारों को इसका लाभ उठाने की अपील की। गरीब परिवारों के लिए वरदान बनती जा रही इस योजना को राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 से मुख्यमंत्री कन्या विवाह अंतर्गत प्रति कन्या राशि रूपये 25,000 का व्यय का मापदंड निर्धारित किया गया है। इस वित्तीय वर्ष में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सहयोग राशि को 25 हजार रूपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपए करने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देना,सामाजिक स्थिति में सुधार लाना तथा विवाह में दहेज के लेनदेन का रोकथाम करना भी है। 

    पोषण पखवाड़ा जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री और सांसद सहित अन्य अतिथियों ने सभी वर-वधुओं को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। इस अवसर अतिथियों द्वारा पोषण पखवाड़ा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया है। जिले में पोषण पखवाड़ा का आयोजन 20 फरवरी से 3 अपै्रल तक किया जा रहा है। पोषण पखवाड़ा का आयोजन कर किशोरी बालिका, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुवती महिलाओं हेतु मिलेट्स (मोटे अनाज ज्वार बाजरा कोदो कुटकी) श्री अन्न जो आयरन का स्त्रोत है जो माता एवं बच्चे के बेहतर विकास में कारगर है के सबंध में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की जा रही है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews वर वथुओ ने लिए फेरे गरीब
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleMore mature Women Dating Assessment in 2019
    Next Article केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा: छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दरों में बढ़ोतरी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राजधानी में डिजिटल जनगणना का शंखनाद, 16 अप्रैल से पोर्टल होगा एक्टिव, पहली बार मकानों की होगी जियो-टैगिंग…

    April 15, 2026

    धुरंधर से बौखलाया पड़ोसी देश अब ‘मेरा ल्यारी’ बनाकर कर रहा सस्ती हरकत, मंशा पर उठे ये सवाल…

    April 15, 2026

    US टैरिफ घटा, भारत की बढ़ी ताकत IMF ने 2026 के लिए ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर इतने% किया…

    April 15, 2026

    वेदांता बॉयलर ब्लास्ट 13 मजदूरों की गई जान, पीएम ने जताया दुख और राहत राशि का ऐलान…

    April 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राजधानी में डिजिटल जनगणना का शंखनाद, 16 अप्रैल से पोर्टल होगा एक्टिव, पहली बार मकानों की होगी जियो-टैगिंग…
    • धुरंधर से बौखलाया पड़ोसी देश अब ‘मेरा ल्यारी’ बनाकर कर रहा सस्ती हरकत, मंशा पर उठे ये सवाल…
    • US टैरिफ घटा, भारत की बढ़ी ताकत IMF ने 2026 के लिए ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर इतने% किया…
    • वेदांता बॉयलर ब्लास्ट 13 मजदूरों की गई जान, पीएम ने जताया दुख और राहत राशि का ऐलान…
    • आज किस्मत इस पर होगी मेहरबान, और इसे रहना होगा सावधान पढ़ें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?