भोपाल। मध्यप्रदेश में आज से नई शराब नीति लागू होगी। आज से प्रदेश में शराब अहाते और शॉप बार नहीं दिखाईं देंगे। नई शराब नीति में अहाते खोलने की इजाजत नहीं होगी। शैक्षणिक संस्थान स्कूल, कॉलेज,गर्ल्स हॉस्टल से 100मीटर दूर शराब दुकानें रहेगी। मंदिर, मस्जिद या अन्य धार्मिक स्थल से भी 100मीटर की दूर शराब दुकान होंगी। प्रदेश में शराब दुकानों के साथ करीब2611 अहाते और शॉप बार पर ताले लगेंगे।