
दिल्ली:- वीडियो में कुछ युवक एक युवक को सड़क पर बुरी तरह से पिटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला युवक को बचाने की कोशिश करती है, लेकिन उसके बावजूद भी युवक बाज नहीं आते हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो नोएडा में सेक्टर 125 के पास का है। मारपीटाई देख मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग युवक को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद भी वह लोग बाज नहीं आ रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच करने में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मारपीट की कोई भी शिकायत पुलिस से नहीं की गई है, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह सेक्टर 125 एमिटी यूनिवर्सिटी के पास का है। फिलहाल वीडियो की जांच की जा रही है।