मुंबई ।टीवी इंडस्ट्री के फेमस सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 13’ को अपना विनर मिल गया है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या के ऋषि सिंह ने इस बार की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की है। ऋषि सिंह ने गुजरात के शिवम शाह, जम्मू के चिराग कोतवाल और बंगाल से बिदीप्ता चक्रवर्ती, देबस्मिता रॉय, सोनाक्षी को हराकर इस खिताब पर कब्जा किया है। ऋषि सिंह के फैंस सिर्फ इंडियन आइडल देखने वाले दर्शक ही नहीं बल्कि स्टार क्रिकेटर विराट कोहली भी हैं। इंडियन आइडल के विजेता बने ऋषि सिंह को सोनी टीवी की तरफ़ से इनाम में 25 लाख रुपये का चेक मिला. साथ ही एक नई गाड़ी भी तोहफ़े में मिली.पहले (देबोस्मिता रॉय) और दूसरे रनर अप (चिराग कोतवाल) को पांच लाख और तीन लाख रुपये का चेक मिला. वहीं बाकी प्रतियोगियों को एक-एक लाख का चेक दिया गया.
Previous Articleसोने में निवेश करने वालों को मिल रहा शानदार रिटर्न
Next Article छत्तीसगढ़ में 10 दिन से कोरोना में लगातार वृद्धि