*जीपीएम/ जिले मे यातायात पर सुधार लाने हेतु पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगावकर एवं यातायात उप पुलिस अधीक्षक आई तिर्की के नेतृत्व में यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी द्वारा थाना पेंड्रा क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा चौक,दुबरिया तिराहा, एवं थाना गौरेला क्षेत्र अंतर्गत

अमरकंटक चौक,संजय चौक,न्यायालय तिराहा पर चेकिंग लगाकर तीन सवारी – बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चालकों,बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों,नो पार्किंग पर वाहन खड़ा करने वाले चालकों के ऊपर 300-500₹ का सुधारात्मक जुर्माना,मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाने वालों के ऊपर ₹ -1000 का जुर्माना
इस प्रकार 500 कुल वाहनों की चेकिंग कर 128 वाहन चालकों के ऊपर कार्यवाही करते हुए ₹98,500 शमन शुल्क वसूल किया गया एवं इनके अलावा भी वाहन चालकों को एकत्र कर समझाइश भी दिया गया तीन सवारी ना चले,दो पहिया वाहन पर हेलमेट

लगाकर चले,चार पहिया वाहन में सीट पर लगाकर,भाई जो भी हो व तेज रफ्तार से गाड़ी ना चलाएं उक्त कारवाही में यातायात के उपनिरीक्षक अमरनाथ शुक्ला,आरक्षक देवनारायण राठौर,आर दिनेश उदय,सुमत तिवारी का विशेष योगदान रहा