Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » श्रीराम के चरण पादुकों का हुआ दुग्धाभिषेक , 8 किलोग्राम चांदी से बनवाया गया है चरण पादुका, दर्शन पाने भक्तों की उमड़ी भीड़….
    समाचार

    श्रीराम के चरण पादुकों का हुआ दुग्धाभिषेक , 8 किलोग्राम चांदी से बनवाया गया है चरण पादुका, दर्शन पाने भक्तों की उमड़ी भीड़….

    By Tv 36 HindustanApril 5, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:अयोध्या से आए प्रभु श्रीराम के चरण पादुकों का दुग्धाभिषेक किया गया। इस दौरान भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। जय श्रीराम के नारे के साथ जयकारे भी लगे। बताया जा रहा है कि चरण पादुका 8 किलोग्राम चांदी से बनवाया गया है। श्री बालाजी कल्याण मंदिर ,जनता कालोनी गुढ़ियारी रायपुर में प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या से चरण पादुक लाया गया।

    भक्तजनों ने प्रभु श्री राम के चरणपादुकों को अपने सिर पर रखकर मंदिर की परिक्रमा किए। पश्चात पादुकों का विधिवत पूजन के पश्चात दुग्धाभिषेक किया गया।चरण पादुकों के दर्शन के लिए मंदिर प्रांगण में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने चरण पादुकों के दर्शन कर भक्तिभाव से पुलकित हो उठे। प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या वासी श्री छल्ला श्रीनिवास शास्त्री दम्पति (जो कि 47 वर्ष हैदराबाद ,सिनेमा फिल्ड में साउंड इंजीनियर रह चुके हैं ) के द्वारा यह चरण पादुक स्वयं के वाहन से सड़क मार्ग से होते हुए यहां लेकर पहुंचे।

    इन चरण पादुकों का भारती तीर्थ स्वामी पीठाधीश के द्वार प्रथम पूजन कर सिद्ध किया गया। फिर पञ्च स्वामी (कंची) कर्नाटक ने किया। उसके बाद भारत के अलग अलग तीर्थ स्थानों के प्रसिद्द मंदिरों में पूजा अर्चन और दर्शन के लिए इन चरण पादुकों को लेकर पहुंचते हैं। इसी क्रम में आज यह चरण पादुक रायपुर शहर के श्री बालाजी कल्याण मंदिर ,गुढ़ियारी रायपुर में पहुंचे और विधिवत इन चरण पादुकों की पूजा अर्चना की गई। पादुकों का दुग्धाभिषेक कराया गया। उपस्थित सभी भक्तों और दम्पतियों ने चरण पादुकोण का बारी बारी से दुग्धाभिषेक किया और सभी भक्तों ने दर्शन किया। दरअसल यह चरण पादुकों को देश के सभी क्षेत्रों में पूजन कर दर्शन के लिए उपलब्ध कराने का कार्य विगत सन 2020 के सितम्बर माह से अयोध्या भाग्यनगरी सीताराम सेवा फाउंडेशन ,अयोध्या के नेतृत्व में संपन्न हो रहा है।

    सम्पूर्ण अयोध्या नगरी का भ्रमण किया बता दें कि 05 सितम्बर 2020 को इन दम्पतियों के द्वारा 41 दिनों तक इन चरण पादुकों को अपने सर पर लेकर सम्पूर्ण अयोध्या नगरी का भ्रमण किया। उसके बाद ये लगातार अयोध्या के बाद श्रृंगेरी ,अरुणाचलम ,श्री सेलम ,जम्बुकेश्वरम ,उडूपी ,मैसूर धर्मस्थलीहोते हुए अनेक स्थानों से होकर यह राजधानी रायपुर पहुंचे। पूरे भारत के तीर्थ समाप्त कर वापस अयोध्या में श्रीराम मंदिर में इन चरण पादुकों को स्थापित कर दिया जाना है और ये प्रभु श्री राम जी की नव-निमार्णाधीन मंदिर में प्रस्थापित कर दिया जाना है। जिसके तहत ये दम्पति अपने सेवा भाव से समर्पित हैं। कार्यक्रम के दौरान आंध्र एसोसिएशन के अध्यक्ष जी.स्वामी, कोषाध्यक्ष के मोहन नायडू, उपाध्यक्ष टी श्रीनिवास ,रेड्डी,बी.राजकुमार,एम.श्रीनिवास,एल.रूबेश राव एवं अन्य उपस्थित थे।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar india Raipur Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएसएससी ने निकाली छप्परफाड़ भर्ती, इस आधार पर होगा चयन…
    Next Article शादी के लिए जया किशोरी ने रखी ये बड़ी शर्त, कहा- लड़के को माननी होगी ये बात…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम साय की पहल से जशपुर में आवासीय विकास को नई गति, यहां बनेंगी दो आधुनिक आवासीय कॉलोनियां…

    October 14, 2026

    मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, जिले में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड…

    October 14, 2026

    छत्तीसगढ़िया, सबसे बढ़िया मौका मिला तो छत्तीसगढ़ी फिल्म में काम करेंगे ये एक्टर, Gen Z को बताया देश का भविष्य…

    October 14, 2026

    250 KM का सफर, वेंटिलेटर और CPR मौत से जूझते अजगर की डॉक्टर ने बचाई जान, साढ़े 3 घंटे चला ऑपरेशन…

    October 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम साय की पहल से जशपुर में आवासीय विकास को नई गति, यहां बनेंगी दो आधुनिक आवासीय कॉलोनियां…
    • मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, जिले में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड…
    • छत्तीसगढ़िया, सबसे बढ़िया मौका मिला तो छत्तीसगढ़ी फिल्म में काम करेंगे ये एक्टर, Gen Z को बताया देश का भविष्य…
    • 250 KM का सफर, वेंटिलेटर और CPR मौत से जूझते अजगर की डॉक्टर ने बचाई जान, साढ़े 3 घंटे चला ऑपरेशन…
    • CM साय का आज जांजगीर-चांपा दौरा, शिवरीनारायण महोत्सव में होंगे शामिल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?