SSC बोर्ड पेपर लीक मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। कल देर रात उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तेलंगाना में SSC बोर्ड का पर्चा लीक मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रात करीब 12 बजे करीमनगर स्थित उनके आवास पर पहुंची और उन्हें गाड़ी में बैठाकर ले गई। इस दौरान भाजपा समर्थकों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति भी बनी।
पुलिस बंदी संजय को पहले यद्रादी भुवनगिरी जिले के बोम्माला रामाराम पुलिस स्टेशन ले गई। भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक पुलिस कार्रवाई का विरोध करने यहां भी बड़ी संख्या में पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर लिया और सुबह करीब 11 बजे जनगांव जिले के पालाकुर्थी में मेडिकल एग्जाम के लिए ले गई। उन्हें आज ही वारंगल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बंदी संजय के खिलाफ करीमनगर और वारंगल में दो FIR दर्ज हुई हैं। भाजपा प्रदेश महासचिव प्रेमेंद्र रेड्डी ने कहा – हम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय की अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध करने की योजना बना रहे हैं।