नई दिल्ली
घरेलू गैस की कीमतों के संबंध में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि घरेलू गैस की कीमत अब अंतराष्ट्रीय हब गैस की जगह इंपोर्टेड क्रूड के साथ लिंक कर दिया गया है।
मोदी सरकार के इस फैसले के बाद भारत में बिकने वाले घरेलू गैस की कीमतें अब भारतीय क्रूड बास्केट के अंतरराष्ट्रीय दाम का 10 फीसद होगा। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस की कीमतें अब हर महीने तय की जाएंगी
गैस की कीमतों के बारे में इस फैसले के बारे में समाचार एजेंसी ANI ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संशोधित घरेलू गैस मूल्य निर्धारण दिशानिर्देशों को मंजूरी दी है। इस फैसले के बाद घरेलू गैस उपभोक्ताओं पर असर पड़ने की संभावना है।
भारतीय क्रूड बास्केट के मासिक औसत का 10% प्राकृतिक गैस की कीमत होगी। कीमतों को मासिक रूप से अधिसूचित किया जाएगा। सरकार ने कहा, शासनकाल में स्थिर मूल्य निर्धारण के लिए यह फैसला हुआ है।