असम। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज शनिवार को लड़ाकू विमान सुखोई से उड़ान भरी। उन्होंने असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई 30 MKI फाइटर जेट से उड़ान भरी। मुर्मू से पहले देश की 12वीं राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने 2009 में सुखोई में उड़ान भरी थी। इसी के साथ वे फाइटर जेट Sukhoi30 में उड़ान भरने वाली विश्व की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पहले देश के कई राष्ट्रपति भी फाइटर जेट से उड़ान भर चुके हैं। पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल, रामनाथ कोविंद भी वायुसेना के फाइटर जेट्स में उड़ान भर चुके हैं। बता दें उनके पहले साल 2018 में तत्कालीन रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सुखोई फाइटर जेट से उड़ान भरी थी जिसके बाद वे इसे उड़ाने वाली देश की पहली महिला बन गई थीं।
आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन में फ्लाइट सूट में नजर आईं। उड़ान भरने से पहले राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।