कोरबा/पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा,नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रोबिनसन गुड़िया द्वारा सभी थाना/चौकी क्षेत्रान्तर्गत अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना हरदीबाजार क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि नंदलाल गोंड,निर्मल गोंड, संजय सिंह गोंड साकिनान ग्राम रेंकी द्वारा चोरी की बैट्री बिक्री करने हरदीबाजार में ग्राहक की तालाश कर रहे हैं। प्राप्त सूचना की तस्दीक हेतु संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो एसईसीएल दीपका माईन्स के सुआभोड़ी में बने सब स्टेशन में लगे टॉवर से बैट्री चोरी करना स्वीकार किये,आरोपियों के निशादेही पर कुल 24 नग बेट्री कीमती 2,88,000/- रू बरामद किया गया। आरोपियों के पास उक्त 24 नग बैट्री का कोई कागजात नही होने से उपरोक्त बैट्री को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। जिससे आरोपियों का कृत्य अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध पृथक से *इस्तगासा क्रमांक 2/2023 धारा 41 (1-4) जा.फौ. 379, 34 भादवि.* कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा थाना प्रभारी हरदीबाजार, स.उ.नि. विजय सिंह,प्रआर. ओमप्रकाष बैस,आरक्षक संजय चन्द्रा,आर प्रवीण राजवाड़े,आर कमल कैवर्त,आर गौकरण श्याम,आर गौतम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।