Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 15 अप्रैल से निजी अस्पतालों में नहीं होगा आयुष्मान कार्ड से मरीजों का इलाज, जानें वजह
    अंतरराष्ट्रीय

    15 अप्रैल से निजी अस्पतालों में नहीं होगा आयुष्मान कार्ड से मरीजों का इलाज, जानें वजह

    By Tv 36 HindustanApril 12, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अगर आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं और आयुष्मान कार्ड से स्वास्थ सुविधा का लाभ लेते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर नहीं है. दरअसल, मध्य प्रदेश में प्राइवेट अस्पतालों ने आयुष्मान कार्ड को स्वीकार न करने की चेतावनी दी है. इसी के चलते आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज का संकट सामने आ गया है. मिली जानकारी के अनुसार प्राइवेट अस्पताल राज्य सरकार से खफा हैं.

    600 से 900 करोड़ का भुगतान नहीं हुआ

    दरअसल, आज यूनाइटेड प्राइवेट हॉस्पिटल डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें भोपाल के 150 और प्रदेश भर के 622 अस्पताल शामिल हैं. आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूनाइटेड प्राइवेट हॉस्पिटल डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने कहा है कि आयुष्मान योजना के तहत होने वाले इलाज के लिए करीब 600 से 900 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया गया है. बता दें कि यह भुगतान 3 महीने से 15 महीने तक का है. एसोसिएशन का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से निजी अस्पतालों को पिछले 15 माह से आयुष्मान योजना के तहत हुए इलाज का समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है.

    यूनाइटेड प्राइवेट हॉस्पिटल डायरेक्टर्स एसोसिएशन का यहां तक कहना है कि पिछले 7 महीनों में भुगतान पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. उनका कहना है कि भुगतान नहीं होने से निजी अस्पताल के संचालन में काफी परेशानी हो रही है और कर्मचारियों के वेतन, बैंक की किस्त, अस्पताल का किराया और बिजली बिल जैसे तमाम काम पूरे करने में काफी परेशानी हो रही है.

    एसोसिएशन ने कहा कि सरकार द्वारा 2018 में जब आयुष्मान योजना शुरू की गई थी, तब सरकार और निजी अस्पतालों के बीच एमओयू साइन हुआ था. अस्पताल के मरीज की फाइल अपलोड करने के 30 दिनों के भीतर सरकार द्वारा भुगतान किया जाता है. एसोसिएशन का यह भी कहना है कि अन्य राज्यों में भी मरीज की फाइल अपलोड होने के बाद 7-10 दिनों के भीतर अस्पतालों को भुगतान कर दिया जाता है.

    इलाज कराने का संकट खड़ा हो जाएगा
    बता दें कि अगर निजी अस्पताल 15 अप्रैल से मरीजों का आयुष्मान कार्ड से इलाज करना बंद कर देते हैं तो इससे काफी परेशानी हो सकती है. भोपाल में आयुष्मान योजना के तहत इन निजी अस्पतालों में प्रतिदिन 500 से अधिक आईपीडी मरीजों का इलाज किया जाता है. इलाज बंद होने से ऐसा हुआ तो उनके सामने इलाज कराने का संकट खड़ा हो जाएगा.

    यूनाइटेड प्राइवेट हॉस्पिटल डायरेक्टर्स एसोसिएशन की मुख्य मांगें
    -आयुष्मान योजना के तहत हुए इलाज का भुगतान समय पर किया जाए. साथ ही 31 मार्च 2023 तक के सभी लंबित निजी अस्पतालों का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए.

    -भविष्य में सेवा प्रदाता चिकित्सालयों को शासन द्वारा नियमानुसार 30 दिवस के अन्दर भुगतान किया जाये तथा अधिक विलम्ब होने पर 30 दिन के स्थान पर 45 दिन में चिकित्सालय को भुगतान किया जाये.

    -आयुष्मान भारत निरामयम की कार्य योजना समिति का विधिवत गठन कर. इस समिति में सरकारी पदाधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों को शामिल किया जाए. साथ ही 20 प्रतिशत निजी अस्पतालों के पदाधिकारियों को भी अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में शामिल किया जाए.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleईमेल से मिला स्कूल में बम होने की सूचना, मचा हड़कंप…
    Next Article राज मंडाई में शामिल हुए आबकारी मंत्री कवासी लखमा,अनोखे अंदाज में की देवी-देवताओं की आराधना…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    विजय के CM बनने पर सस्पेंस बरकरार;TVK के 107 MLA ने दी इस्तीफे की धमकी; राज्यपाल के खिलाफ समर्थकों का प्रदर्शन जारी…

    May 8, 2026

    अब यहां पर एक फोन कॉल पर मिलेगी बाजार और योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी: वन मंत्री श्री केदार कश्यप…

    May 8, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सड़क अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी; कांसाबेल-बगीचा मार्ग उन्नयन कार्य की निविदा प्रक्रिया पूर्ण हुई…

    May 8, 2026

    भोपाल में टीटीई की ‘गुंडागर्दी आई सामने; 75 साल की महिला बुजुर्ग को मारा घूंसा; जबड़ा हिला और टूट गया दांत…

    May 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विजय के CM बनने पर सस्पेंस बरकरार;TVK के 107 MLA ने दी इस्तीफे की धमकी; राज्यपाल के खिलाफ समर्थकों का प्रदर्शन जारी…
    • अब यहां पर एक फोन कॉल पर मिलेगी बाजार और योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी: वन मंत्री श्री केदार कश्यप…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सड़क अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी; कांसाबेल-बगीचा मार्ग उन्नयन कार्य की निविदा प्रक्रिया पूर्ण हुई…
    • भोपाल में टीटीई की ‘गुंडागर्दी आई सामने; 75 साल की महिला बुजुर्ग को मारा घूंसा; जबड़ा हिला और टूट गया दांत…
    • पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 108 अधिकारियों-कर्मचारियों के हुए तबादले…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?