
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में युवती का नहाते हुए अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे परेशान युवती ने थाने में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर नगर में उसका जुलूस निकाला। दरअसल, यह घटनाक्रम उज्जैन जिले की तराना का है। थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल ने बताया कि शोरूम में काम करने वाले अमन खान ने शोरूम के पीछे स्थित एक घर के खुले बाथरूम में नहाते हुए एक युवती का वीडियो बना लिया थी और उसे ब्लेकमेल करने लगा।
युवती अमन की बात सुनकर घबरा गई, उसे कुछ समझ नहीं आया। लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए इस बात की सूचना तुरंत अपने परिजनों को दी और इसके बाद परिजन ने थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी पटेल ने बताया कि शिकायत मिलते ही तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। साथ ही उसका जुलूस निकाला गया। टीआई ने कहा कि उसके मोबाइल की भी जांच की जा रही