
प्रयागराज
माफिया डॉन अतीक अहमद और अशरफ को कब्रिस्तान दफ़न कर दिया गया है। आपको बता दें कि माफिया डॉन अतीक अहमद और अशरफ के जनाज़े में उसके सभी करीबी रिश्तेदार मौजूद थे। आपकों बता दें कि माफिया डॉन अतीक अहमद और अशरफ को कब्रिस्तान में दफनाने की तैयारी पूरी हो चुकी थी। वहीं आखिरी समय में अतीक अहमद के दोनों बेटे कसारी मसारी कब्रिस्तान पहुंचे हैं। प्रशासन ने दोनों बेटों को कब्रिस्तान भेजने का निर्देश दिया है। अतीक अहमद की पत्नी और उसके दो नाबालिग बेटे अहजाम और अबान को कब्रिस्तान लाया गया है,
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1647607376579796995?s=20
दोनों बेटों को बाल सुधार गृह से लाया गया है। वहीं अशरफ की दोनों बेटियां भी कब्रिस्तान पहुंची हैं। कसारी-मसारी कब्रिस्तान में अतीक और अशरफ को दफनाया जाएगा। वहीं परिवार के अलावा अन्य किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है। सबको बाहर रोक दिया गया है। कोई कितना भी करीबी दोस्त क्यों ना हो, उसे कब्रिस्तान के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1647608212387155970?s=20
अतीक अहमद के जनाजे की नमाज में केवल करीबी लोगों के ही मौजूद रहने की इजाजत दी गई है। पुलिसकर्मी सबसे पूछताछ करने के बाद ही किसी को अंदर जाने की इजाजत दे रहे हैं। इसको लेकर कई लोग प्रशासन से भिड़ भी गए कि वह मिट्टी देना चाहते हैं और उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं मिल रही है।